search

Uday Bhanu Chib Arrest: कौन हैं यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब? AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 115
Who Is Uday Bhanu Chib: दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह राजधानी में आयोजित \“इंडिया AI इम्पैक्ट समिट\“ में इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने पिछले शुक्रवार को \“भारत मंडपम\“ में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पकड़ा गया था।



उनकी पहचान जितेंद्र यादव, राज गुज्जर और अजय कुमार के रूप में की गई है। इसके अलावा, युवा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव रितिक उर्फ ​​मोंटी शुक्ला को राज्य के ललितपुर से हिरासत में लिया गया है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को सम्मेलन स्थल के हॉल नंबर 5 के अंदर कमीज उतारकर और सरकार तथा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपी हुई टी-शर्ट हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया।



पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के वास्ते क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। जांचकर्ता कथित साजिश के पहलू की और विरोध-प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी शामिल है कि टी-शर्ट पर नारे छपवाने के लिए किसने आर्थिक मदद किया था।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/pawan-hans-helicopter-crashes-into-sea-shortly-after-takeoff-from-port-blair-all-7-on-board-safe-article-2375076.html]Pawan Hans Helicopter Crash: पोर्ट ब्लेयर से उड़ान भरते ही समुद्र में गिरा पवन हंस हेलीकॉप्टर, सभी 7 लोग सुरक्षित
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 12:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ucc-should-be-implemented-across-the-country-like-uttarakhand-says-mohan-bhagwat-on-rss-100th-anniversary-article-2375045.html]Mohan Bhagwat: \“उत्तराखंड की तरह पूरे देश में लागू हो UCC\“, RSS के 100वें वर्षगांठ पर बोले मोहन भागवत
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:46 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ncert-s-new-class-8th-book-flags-corruption-in-judiciary-massive-backlog-as-key-challenges-article-2375037.html]NCERT ने 8वीं की नई किताब में किए बड़े बदलाव, अब बच्च पढ़ेंगे \“न्यायपालिका में भ्रष्टाचार\“ और \“लंबित मुकदमों\“ का पाठ
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:33 AM

इस मुद्दे ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे वैश्विक मंच पर भारत की छवि को धूमिल करने का एक शर्मनाक कृत्य बताया। जबकि भारतीय युवा कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताकर इसका बचाव किया।



कौन हैं उदय भानु चिब?



उदय भानु चिब फिलहाल इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट हैं। यह संगठन इंडियन नेशनल कांग्रेस की यूथ विंग है। वह पार्टी के यूथ कैडर की लीडरशिप में राज्यों में ऑर्गनाइजेशनल कैंपेन और पॉलिटिकल मोबिलाइजेशन में एक्टिव रूप से शामिल रहे हैं। चिब ने अक्सर बेरोजगारी, गुड गवर्नेंस और सेंटर-स्टेट रिलेशन से जुड़े मुद्दों पर IYC को रिप्रेजेंट किया है।



ये भी पढ़ें- AI समिट प्रोटेस्ट मामले में 8वीं गिरफ्तारी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार



इस प्रदर्शन को कांग्रेस को छोड़कर सत्ता और विपक्षी पॉलिटिकल पार्टियों ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे एक इंटरनेशनल समिट में गलत बताया। हालांकि, IYC ने अपने प्रदर्शन का बचाव किया है। यूथ कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी शेष नारायण ओझा ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था। उन्होंने सेंटर पर असहमति को एंटी-इंडिया बताने का आरोप लगाया। ओझा ने कहा, “सरकार का विरोध करना \“एंटी-इंडिया\“ नहीं है। उन्होंने कि यह हमारा अधिकार है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167117