search

ग्रेटर नोएडा में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, युवक को गोली मारकर हमलावर फरार; फायरिंग के बाद से गांव में तनाव

cy520520 3 hour(s) ago views 645
  

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि सचिन और उसके साथियों ने नितिन  पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल नितिन को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार नितिन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह वारदात हुई।

पुलिस ने आरोपित सचिन और उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली गोल्फ होम्स की लिफ्ट में आधे घंटे फंसा रहा बच्चा, बिल्डर के खिलाफ हंगामा   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162613