search

Dhanbad Election Violence: धनबाद निगम चुनाव हिंसा: राज आनंद सिंह समेत चार पर मारपीट, चेन छिनतई का आरोप

deltin33 1 hour(s) ago views 141
  

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागनगर बूथ पर हिंसा के बाद जांच जुटी पुलिस।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार, 23 फरवरी को मतदान के दौरान वार्ड 22 की प्रत्याशी शिल्पी सिंह के भाई राज आनंद सिंह के साथ मारपीट की घटना थाना तक पहुंच गई है। इस मामले में सरायढेला भूईफोड़ मंदिर स्थित शिवपुरी कॉलोनी निवासी अविनाश कुमार दूबे ने राज आनंद सिंह समेत चार लोगों पर मारपीट और चेन छिनतई का आरोप लगाते हुए बरवाअड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राज आनंद सिंह (भेलाटांड़), गौरव कुमार सिंह (मेन रोड, पंचवटी होटल के सामने, बरवाअड्डा), अजीत कुमार सिंह (वृंदावन कॉलोनी, सरायढेला) तथा बासुकीनाथ कुमार (मानबाद, झरिया) समेत तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और गले से सोने की चेन झपट लेने का आरोप लगाया गया है।

मामले के अनुसंधानकर्ता पुअनि राबिन्स कुमार को बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मालूम हो कि सोमवार को निगम चुनाव के मतदान के दौरान नाग नगर स्थित एक बूथ पर हंगामा हुआ था, जिसमें राज आनंद सिंह और उनके समर्थकों की ग्रामीणों से झड़प हुई थी। राज आनंद सिंह और उनके कुछ समर्थकों के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। किसी तरह जान बचाकर राज आनंद सिंह वहां से निकले थे।

बताया जाता है कि वार्ड संख्या 22 स्थित नाग नगर सुसनीलेवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे पुराने विवाद को लेकर राज आनंद सिंह और उनके समर्थकों द्वारा एक युवक को धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंद्र संख्या 22 की प्रत्याशी शिल्पी सिंह के भाई राज आनंद सिंह अपने समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक, जो एक बुजुर्ग मतदाता को मतदान कराकर बाहर ले जा रहा था, उसकी राज आनंद सिंह से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि राज आनंद सिंह ने उसे धमकाया, जिसके बाद उनके अंगरक्षक ने उस युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते नोकझोंक हिंसक झड़प में बदल गई।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476247