search

रुड़की में क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, सिर पर डंडा मारने से 12 साल के बच्चे की मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 102
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के पनियाला गांव में डा. आंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेलते समय हुए विवाद में एक किशोर ने 12 साल के बच्चे के सिर पर डंडा मार दिया।

बेहोशी की हालत में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित किशोर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

गंगनहर कोतवाली में पनियाला गांव निवासी बालेन्द्र ने बताया कि उनका बेटा भानू (12) दूसरे बच्चों के साथ डा. आंबेडकर पार्क में क्रिकेट खेल रहा था।

इस दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक किशोर ने उनके बेटे के सिर पर डंडे से वार किया। जिससे उनका बेटा क्रिकेट के मैदान में ही बेहोश हो गया।

सूचना पाकर वह अन्य स्वजन के साथ मौके पर पहुंचे। भानू को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476298