search

हरिद्वार में साध्वी प्राची का आह्वान: जातिवाद छोड़ एकजुट हों हिंदू, जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

cy520520 Yesterday 23:56 views 146
  

झबरेड़ा में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में विचार रखतीं साध्वी प्राची। जागरण  



संवाद सूत्र, झबरेड़ा (हरिद्वार)। हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रखर वक्ता साध्वी प्राची ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में जातिवाद को दरकिनार कर हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल बटोगे तो कटोगे का नारा पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटोगे तो भी कटोगे की स्थिति से भी बचना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न होता, तो आज हिंदुओं की पहचान मिट चुकी होती।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी लाल किले से संघ की देशभक्ति को स्वीकार किया था।

कहा कि आजादी के बाद 70 वर्षों तक देशवासियों को झूठा इतिहास पढ़ाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों में गजवा-ए-हिंद की कवायद और संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं। जिन्हें हिंदुस्तान से प्यार नहीं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि एक विधान, एक संविधान के साथ देश में जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून आना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा राम मंदिर के बाद अब मथुरा की बारी है। छह दिसंबर 1992 की घटना को याद करते हुए साध्वी ने कहा कि वह स्वयं उस समय वहां उपस्थित थीं, जब 550 साल पुराने कलंक बाबरी ढांचे को कारसेवकों ने साढ़े तीन घंटे में ढहा दिया था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि और सहप्रांत कार्यवाहक अनुज कुमार ने कहा कि हिंदू समाज में आपसी द्वेष और छुआछूत ही पतन का मुख्य कारण रहा है। इसी बिखराव के कारण देश सदियों तक गुलाम रहा।

उन्होंने हिंदुओं से स्वदेशी अपनाने और विदेशी सामान के बहिष्कार की अपील की।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुनीता चौधरी, चौधरी मानवेंद्र सिंह, खंड प्रचारक माधव ,शुभम शर्मा, वीरेंद्र सैनी, आदित्य गुप्ता, पिंटू गर्ग, रोशन वाल्मीकि, अमित शर्मा, जसवीर सभासद, अंकुर गुप्ता, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र काला, सुदेश चौधरी, अलका सैनी व ममता देवी आदि मौजूद रहे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162894