search

दिल्ली का हाल! अंधेरे में डूबी द्वारका की मुख्य सड़क, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Chikheang Yesterday 23:56 views 643
  

अंधेरे में डूबी द्वारका की मुख्य सड़क। जागरण



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। उप नगरी द्वारका क्षेत्र में सेक्टर-12 से सेक्टर-14 की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पिछले कई दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे यह मार्ग राहगीरों के लिए असुरक्षित होता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व, नशेड़ी और अपराधी यहां बेखौफ घूमते नजर आते हैं, जिससे झपटमारी और लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।

यह सड़क द्वारका के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है, जहां दिन के साथ-साथ देर रात तक आवाजाही बनी रहती है। खासतौर पर इस मार्ग पर स्थित एक प्रमुख वेगास शापिंग मॉल के कारण देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

मॉल में सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के चलते रात के समय भी यहां युवाओं, परिवारों और नौकरी पेशा लोगों की मौजूदगी रहती है।
बेहद गंभीर चिंता का विषय

ऐसे में सड़क पर अंधेरा होना सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं। देर रात ऑफिस से लौटने वाले कर्मचारी और मॉल से बाहर निकलने वाली महिलाएं खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
भयावह हो जाते हैं हालात

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण हालात और भी भयावह हो जाते हैं। इस सड़क के आसपास कई बड़े आवासीय परिसर, डीडीडी फ्लैट्स, निजी अपार्टमेंट्स के साथ-साथ बाजार, मेडिकल स्टोर, बैंक शाखाएं, कोचिंग सेंटर और खाने-पीने की दुकानें मौजूद हैं।

इसके अलावा यह मार्ग मेट्रो स्टेशन, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों को भी जोड़ता है, जिससे इसकी उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभागों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पहला ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू, हर जिले में बागवानी कचरे से बनेगी खाद  

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाए और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि यह व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग फिर से सुरक्षित बन सके।     
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167368