search

हापुड़ में पुरानी रंजिश के चलते बवाल, पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे; छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

cy520520 6 hour(s) ago views 1012
  

पुलिस के सामने ही चले लाठी-डंडे, छह लोगों पर मुकदमा दर्ज। फोटो: सांकेतिक



केशव त्यागी, हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर गोहरा में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला शांत कराने का प्रयास किया।

मगर, आरोपित पुलिस के सामने भी कुछ देर लाठी डंडों से मारपीट करते रहे। पुलिस के बल प्रयोग करने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को वह अपने हमराह होमगार्ड रामकुमार के साथ चौकी मुदाफरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आलमगीरपुर गोहरा गांव में प्रथम पक्ष के अंशुल और द्वितीय पक्ष के राकेश के बीच आम रास्ते पर झगड़ा हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि प्रथम पक्ष के अंशुल व विनेश तथा द्वितीय पक्ष के राकेश, मंगू, लीलू, परवीन लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। दोनों ओर से जमकर मारपीट हो रही थी और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और मारपीट जारी रखी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बल प्रयोग कर आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी लोग मौके से भाग निकले। छानबीन में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पहले से आपसी रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते यह विवाद हुआ।

मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में अलग से तहरीर नहीं दी गई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर सभी नममजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में चोरों ने खोजा आपदा में अवसर, एक्सीडेंट में घायल को एबुलेंस ले गई अस्पताल; इधर चोरों ने उड़ा दी बाइक   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254