search

बिहार में गंगा एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर की मांग, MLA मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

cy520520 6 hour(s) ago views 99
  

कोइलवर से बक्सर एवं सोनपुर से डुमरिया होते हुए वाल्मीकिनगर तक बने गंगा एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर: मिथिलेश तिवारी



जागरण संवाददाता, गोपालगंज। बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बिहार विधानसभा में गंगा नदी के किनारे एक विस्तृत एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि कोइलवर से बक्सर तथा सोनपुर से डुमरिया होते हुए वाल्मीकिनगर तक “गंगा एक्सप्रेस-वे कॉरिडोर“ का निर्माण किया जाए।

विधायक ने कहा कि जिस प्रकार गंगा पथवे ने राजधानी क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाया है, उसी तर्ज पर यदि लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे विकसित किया जाता है तो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और अधिक सशक्त होगा। इससे पर्यटन, व्यापार, कृषि परिवहन तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने सदन में तर्क दिया कि प्रस्तावित कॉरिडोर से न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि औद्योगिक निवेश और क्षेत्रीय संतुलित विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा। विशेषकर वाल्मीकिनगर जैसे पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच बनने से राज्य के राजस्व में वृद्धि की संभावना है।

मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के पथ निर्माण मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करेगी और व्यवहार्यता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री के आश्वासन के बाद सदन में इस विषय को लेकर व्यापक चर्चा हुई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह परियोजना साकार होती है तो बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163368