LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 160
आवारा कुत्तों ने एक पशुपालक के तीन माह के दो बछड़ों को बुरी तरह नोच डाला (फाइल फोटो)
संवाद सहयोगी, रादौर। शिव कालोनी में पशुपालक के तीन माह के दो बछड़ों को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से नोच दिया। एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
मामले की सूचना पशुपालक को उस समय लगी जब वह सुबह के समय अपने पशु बाड़े में पहुंचा। पीडि़त ने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेने और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
शिव कालोनी निवासी गोल्डी सैनी ने बताया कि वह पशुपालन का कार्य करता है। उसने शिव मंदिर धर्मशाला के पीछे अपना पशुबाड़ा बनाया हुआ है। बुधवार की सुबह करीब चार बजे जब वह अपने पशु बाड़े में पहुंचा तो तीन से चार कुत्ते उसके पशु बाड़े से बाहर निकल रहे थे।
जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी गाय के दो बछड़ों को कुत्तों ने बुरी तरह से नोच खाया है। जिसमें से एक बछड़े की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल अवस्था में तपड़ रहा था। उसने तुरंत पशु चिकित्सक से सहायता ली।
सैनी ने बताया कि कस्बे में अवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई जगहों पर कुत्तों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है। बावजूद इसके तक प्रशासन की ओर से इन कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
इस प्रकार की घटनाओं से लोग डरे हुए है। क्योंकि ऐसे कुत्ते कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकते है। उन्होंने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेकर आवारा कुत्तों की समस्या पर अंकुश लगाने की मांग की है।
 |
|