Su-30 MKI Crash: भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार (6 मार्च) को बताया कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भारतीय वायु सेना ने एक पोस्ट में कहा, “Su-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर भारतीय वायु सेना गहरा शोक व्यक्त करती है। इस दुख की घड़ी में भारतीय वायु सेना के सभी जवान शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।”
अधिकारी ने दी जानकारी
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ed-arrests-two-chartered-accountants-in-rs-641-crore-cyber-fraud-case-article-2379916.html]ED Cyber Fraud Case: 641 करोड़ के साइबर फ्रॉड में ED की बड़ी कार्रवाई, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 12:25 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rajasthan-judge-wife-dies-in-train-toilet-police-suspect-heart-attack-article-2379864.html]राजस्थान के जज की पत्नी की ट्रेन के शौचालय में मौत, पुलिस को हार्ट अटैक का संदेह अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 11:02 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/who-is-lieutenant-general-syed-ata-hasnain-who-has-been-appointed-as-the-new-governor-of-bihar-article-2379767.html]Syed Ata Hasnain: कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन? जिन्हें बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:24 AM
गुवाहाटी में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान का मलबा शुक्रवार को मिला। एक अधिकारी ने PTI को बताया कि भारतीय वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम ने नागरिक और पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों की सहायता से घटनास्थल तक पैदल चलकर लगभग 1 बजे मलबा खोज निकाला।
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान लापता हो गया। उन्होंने बताया था कि रूसी मूल के इस विमान से शाम 7:42 बजे संपर्क टूट गया था।
रक्षा मंत्रालय के PRO का आया बयान
रक्षा मंत्रालय के PRO लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने एक बयान में कहा था, “भारतीय वायु सेना का एक Su-30 MKI विमान लापता बताया जा रहा है। विमान ने असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे उससे संपर्क हुआ था।“
उन्होंने कहा, किसी विमान को ओवरड्यू (Overdue) तब कहा जाता है, जब वह अपने पहुंचने वाले स्थान पर समय से नहीं पहुंचता या अपने अनुमानित आगमन समय (ETA) या आखिरी लोकेशन बताने के 30 मिनट के अंदर कोई सूचना नहीं देता। ऐसी स्थिति में सर्च एंड रेस्क्यू (SAR) अभियान शुरू कर दिया जाता है।
Su-30MKI दो सीटों वाला लंबी दूरी का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जिसे रूस की विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने विकसित किया है। इसका निर्माण अब भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए HAL द्वारा लाइसेंस के तहत किया जा रहा है। IAF के पास 260 से अधिक Su-30MKI विमान है। जून 2024 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एक अन्य सुखोई-30 विमान जनवरी 2023 में ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के जज की पत्नी की ट्रेन के शौचालय में मौत, पुलिस को हार्ट अटैक का संदेह |