search

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:इंडियन आर्मी ने SSC भर्ती निकाली, NTPC में 200 से ज्यादा वैकेंसी

deltin55 3 day(s) ago views 120

नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन आर्मी और NTPC में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे इंडियन आर्मी की पहली महिला सूबेदार के बारे में। टॉप स्टोरी में बात यूनिवर्सिटी की डिफॉल्टर लिस्ट की करेंगे।

टॉप जॉब्स

सरकारी नौकरी



1. NTPC में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 223 पदों पर वैकेंसी

एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार एनटीपीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली हो।



एज लिमिट :

अधिकतम 35 साल।

2. इंडियन आर्मी में एसएससी टेक के 381 पदों पर वैकेंसी

भारतीय सेना के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की ओर से 63rd SSC Tech Men और 34th SSC Tech Women कोर्सेस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आर्मी एसएससी कोर्स अक्टूबर 2024 में शुरू होगा।



एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री ली हो। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं, वे भी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।



आयु सीमा :



उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरकारी नौकरियों की ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

करेंट अफेयर्स

1. आर्मी को मिली पहली महिला सूबेदार

27 जनवरी को एशियन गेम्‍स की सिल्‍वर मेडलिस्‍ट प्रीति रजक इंडियन आर्मी की पहली महिला सूबेदार बनी हैं।

ट्रैप शूटर प्रीति दिसंबर 2022 से मिलिट्री पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। स्‍पोर्ट्स में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्‍हें हवलदार के पद से प्रमोट करके सूबेदार की रैंक दी गई है।

2. CDRI की पूर्व डायरेक्टर का निधन

सेंट्रल ड्रग रीसर्च इंस्टिट्यूट के पूर्व डायरेक्‍टर नित्‍या आनंद का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। नित्‍या आनंद को देश की पहली गर्भनिरोधक गोली 'सहेली' बनाने के लिए जाना जाता है। वो 1974 से 1984 तक CDRI के डायरेक्‍टर रहे थे।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें...

टॉप स्टोरी

1. मध्य प्रदेश की 18 यूनिवर्सिटीज डिफॉल्टर



UGC ने मध्‍य प्रदेश की 18 यूनिवर्सिटीज का नाम डिफॉल्‍टर लिस्‍ट में डाल दिया है। दरअसल, यूजीसी ने 11 अप्रैल, 2023 को छात्रों की शिकायतों के लिए यूनिवर्सिटीज से 30 दिनों के अंदर लोकपाल नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इन यूनिवर्सिटीज में अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की गई थी। लिस्‍ट में भोपाल की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्‍म समेत कुल 18 नाम शामिल हैं।



2. आज परीक्षा पे चर्चा का 7वां संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्‍करण में बच्‍चों से बात करेंगे। कार्यक्रम दिल्‍ली के प्रगति मैदान में हो रहा है जिसमें 3 हजार बच्‍चे शामिल हो रहे हैं। इवेंट में शामिल होने के लिए इस साल 2.26 करोड़ बच्‍चों ने रजिस्‍ट्रेशन किया था।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
156822