search

पराली जलाने पर किसान पर लगा इतना जुर्माना, सरकारी कोष में जमा होगा पैसा

Chikheang 2025-11-4 20:06:59 views 1257
  



जागरण संवाददाता, सीतापुर। पराली जलाने पर प्रतिबंध व जुर्माना की कार्रवाई के बाद भी किसान मान नहीं रहे। लहरपुर में पराली जलाने का मामला पकड़ा गया। उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम ने बताया कि तहसील के पैंतला निवासी किसान रामचंद्र पुत्र राम प्रकाश ने साढ़े तीन बीघा जमीन में धान की फसल बोई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धान काटने के बाद पराली को जला दिया। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग ने जांच की। मौके का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में किसान के पराली जलाने पुष्टि हुई। इस पर किसान पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया गया। किसान से उक्त राशि सरकारी कोष में जमा कराई गई है। किसानों को बताया गया कि वह पराली न जलाएं। इससे प्रदूषण होता है

। पराली को गोआश्रय केंद्रों में पहुंचाएं, उसके बदले खाद प्राप्त कर सकते हैं। पराली जलाने से मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। मृदा को नुकसान होता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244