search

एसपी साहब! मदद कीजिए... सिपाही पति ने कर ली दूसरी शादी, अब बच्चे पालना भी मुश्किल; कप्तान से लगाई गुहार

Chikheang 2025-11-5 17:07:04 views 1293
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। आगरा की रहने वाली महिला ने मैनपुरी पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने की बात कही गई। मंगलवार को पीडिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
एसपी को दिया शिकायती पत्र


आगरा के मलपुरा निवासी रेनू ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि उनके पति पुलिस विभाग की फील्ड यूनिट टीम में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह वर्तमान में पुलिस लाइन में एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रही है। पति ने दो नवंबर को मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बचाने आए पुत्र और पुत्री को भी पीटा। पति उन्हें आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।

  
छह महीने पहले दूसरी शादी कर ली

  

आरोप लगाया कि छह माह पूर्व पति ने फिरोजाबाद निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली है और वह उन्हें बच्चों के भरण पोषण के लिए रुपये देना बंद कर दिया है। जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान हैं। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244