search

कार्तिक पूर्णिमा पर मुरादाबाद में देव दीपावली की जगमगाहट, रामगंगा घाट पर आस्था, परंपरा और उल्लास

cy520520 2025-11-6 02:37:43 views 1298
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर में धार्मिक आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से श्रद्धालु रामगंगा समेत अन्य घाटों पर स्नान, दान और दीपदान करते नजर आए। वहीं शाम को देव दीपावली मनाई। रामगंगा नदी के घाटों से लेकर मंदिर और घर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गंगा आरती, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और छप्पन भोग समेत कई अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने अपने परिवार समेत खिचड़ी वितरण और दान-पुण्य कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही रामगंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा मैया को अर्घ्य देने के साथ ही लोगों ने फल, फूल, मिष्ठान और धूपबत्ती से पूजन किया।

कुछ श्रद्धालुओं ने गंगाजल में स्नान किया तो कई ने हाथ-मुंह धोकर पूजा अर्चना की। गुलाबबाड़ी स्थित गंगा मंदिर व लालबाग में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। यहां पर हुए हवन-यज्ञ और मुंडन संस्कार में भी हुए। घाटों पर लजीज व्यंजनों के साथ झूला-मेले में बच्चों और बड़ों ने खूब मस्ती की। गागन नदी के तट पर भी सुबह से ही मेला सजा। हालांकि नदी में गंदा पानी होने के कारण यहां श्रद्धालुओं ने हाथ-पैर धोकर ही पूजा की और प्रसाद चढ़ाकर लौट गए।
गंगा मंदिर पर जलाए गए 21 दीप, रंगोली भी सजाई

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को रामगंगा तट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। गुलाबबाड़ी के गंगा मंदिर पर 2100 दीप जलाए गए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, श्री गंगा मैया की महाआरती और गंगा मैया के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने दीपदान कर धर्म लाभ अर्जित किया।

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि गंगा और सहायक नदियों के प्रति हिंदू समाज की आस्था अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आज के दिन भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को भयमुक्त किया गया था, तभी से कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान और देव दीपावली मनाने की परंपरा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से पूर्णिमा तिथि पर किया जा रहा है।  

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंदन गिरी, साध्वी राघवेंद्रदेवी, महेंद्र सिंह बब्बू, पंडित विनोद शर्मा, पंडित महेंद्र, पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित विनीत शर्मा, पंडित रमेश चंद शर्मा, श्याम शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, काव्य सौरव पुजारी, भारत जी, कैलाश भटनागर, कैलाश रस्तोगी, आराधना अग्रवाल, वंदना शर्मा, सुमन रोहिल्ला, सुनीता रानी, शकुंतला शर्मा, कुसुम देवी समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
परिवर्तन द चेंज ने गंगा आती संग दिलाई स्वच्छता की शपथ

रामगंगा तट पर जिला प्रशासन, वन विभाग और \“\“\“\“परिवर्तन दी चेंज\“\“\“\“ संस्था ने संयुक्त रूप से गंगा महोत्सव का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डीएफओ अविनाश पांडे मुरादाबाद रहे। वक्ताओं ने नदियों की स्वच्छता और संरक्षण पर जोर देते हुए गंगा आरती की। उपस्थित समुदाय को गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कपिल कुमार, गुरविंदर सिंह, प्रिंस समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
लालबाग घाट पर गंगा पूजन, दीपदान व खिचड़ी वितरण

आश्रम के पदाधिकारी और भक्तगणों ने रामगंगा तट पर मां गंगा का पूजन, दीपदान और खिचड़ी भंडारा किया। आश्रम के संयोजक आरए शर्मा, कुलदीप गुप्ता, संजय चित्रा, कमल गुप्ता, पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा, आशुतोष शर्मा, पंडित अमित शर्मा सहित कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रशासन और नगर निगम द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था की भी सराहना हुई।
रामगंगा घाट पर लगाया छप्पन भोग

सीएल गुप्ता आइ हास्पिटल के पास श्रीराम गंगा घाट पर वैष्णव परिवार की ओर से रामगंगा मैया को छप्पन भोग, भगवान विष्णु पूजन और दीपदान किया गया। धर्म गुरु धीरशांत दास ने विधि विधान से गंगा की आरती की और पूजा अर्चना के बाद छप्पन भोग लगाया। कुसुम उत्तरेजा, प्रभा बब्बर, राज मदान, शारदा खुराना, पायल मग्गू, रेनू चावला, सपना सिरोही, संगीता विश्नोई समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725