search

दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, 31 मार्च तक निरस्त रहेंगी 11 जोड़ी ट्रेनें

LHC0088 2025-11-7 18:07:09 views 1281
  

मरम्मत कार्यों की वजह से ट्रेनें निरस्त।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। अभी इसके दूर होने की संभावना भी नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक के साथ ही रेलवे पुल को भी नुकसान पहुंचा है जिसकी फिलहाल मरम्मत की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
11 जोड़ी ट्रेनें निरस्त

कठुआ व माधोपुर, ऊधमपुर के नजदीक और पठानकोट के नजदीक पुल का मरम्मत कार्य करने के लिए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (22439/22440), जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल लिंक गरीब रथ एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस, ऊधमपुर-सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस सहित 11 जोड़ी ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त रहेंगी।

वहीं, शालीमार-मलाणी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस, बलिदानी तुषार महाजन ऊधमपुर-पठानकोट डीएमयू का परिचालन भी इस माह के बाद शुरू होगा। अधिकांश ट्रेनें निरस्त होने के कारण जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चल रही ट्रेनों में लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए बीच-बीच में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126