search

चमोली के सीक गांव में भालू के हमले से चरवाहा घायल, श्रीनगर चिकित्सालय में भर्ती

Chikheang 2025-11-8 01:38:17 views 1300
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर: नंदानगर घाट ब्लाक के अंतर्गत सीक गांव में गुरुवार शाम को जंगल में बकरियां चराने गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में मोहन सिंह (48) पुत्र स्वर्गीय खिलाफ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों ने बताया कि मोहन सिंह रोज की तरह अपनी बकरियों को लेकर जंगल की ओर गए थे। बताया कि शाम को जब वे बकरियों को घर लेकर आ रहे थे तो इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया और तुरंत गांव में सूचना पहुंचाई।

घटना स्थल गांव से करीब नौ किलोमीटर दूर होने के कारण ग्रामीणों को वहां तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहन सिंह को स्वास्थ्य समुदाय केंद्र नंदानगर घाट पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उनके सिर और शरीर पर गहरे घावों का उपचार किया। चिकित्सकों ने मोहन सिंह को तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।

फिलहाल उनका उपचार श्रीनगर बेस अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थलीय निवासी कुंवर सिंह ने वन विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में भालू के हमले से बचने के लिए भागी महिला, पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

यह भी पढ़ें- Pithoragarh: जंगली भालू के हमले में 42 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244