search

जहानाबाद में आज CM नीतीश और तेजस्वी भरेंगे हुंकार, चुनावी जनसभा कर जनता को करेंगे संबोधित

Chikheang 2025-11-8 10:37:26 views 1267
  

जहानाबाद में आज मुख्यमंत्री और तेजस्वी करेंगे चुनावी सभा। फाइल फोटो



जागरण संवाददात, जहानाबाद। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों का उड़नखटोला जहानाबाद एवं अरवल में उतरने लगा है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के घोसी विधानसभा के हुलासगंज बाजार स्थित हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां मुख्यमंत्री का दोपहर एक बजे कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं तीन बजे मुख्यमंत्री जहानाबाद विधानसभा के सिकरिया गांव में चुनावी सभा करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

जहानाबाद में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी कार्यक्रम हैं। तेजस्वी यादव मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के डॉ. जमीन अहमर हाई स्कूल ढोढा मैदान में ढाई बजे चुनावी सभा का संबोधित करेंगे।

राजद प्रवक्ता डॉ. शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि आठ तेजस्वी यादव शकुराबाद स्थित श्रीविगहा इब्राहिमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं अरवल मधुश्रवां मेला मैदान में आठ नवंबर को तीन बजे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा पक्ष में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मेहंदिया में अमित शाह का आगमन नौ नवम्बर को सुबह 11 बजे मधुश्रवां मंदिर के प्रांगण में आगमन प्रस्तावित है। नौ नवंबर को मधुबन खेल मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में दोपहर दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244