search

अंबाला में वंदे भारत के यात्रियों को अनिल विज ने दिया गुलाब का फूल, फिर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Chikheang 2025-11-9 14:07:24 views 1314
  

अंबाला में वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत।



जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत के विकास को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते पहिये लग गए हैं और राष्ट्र उन्हें आशीर्वाद दे रहा है। प्रधानमंत्री ने चार वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया है, जिसमें से एक फिरोजपुर से अंबाला छावनी होते हुए नई दिल्ली तक चलाई गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह ट्रेन महज साढ़े छह घंटे में फिरोजपुर से दिल्ली पहुंचेगी, इससे लोगों का समय बचेगा और वे अपने कामकाज जल्दी कर सकेंगे। विज अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर से दिल्ली तक चलाई गई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर स्वागत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने ट्रेन में सवार यात्रियों को गुलाब के फूल देते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय व नगर निगम अंबाला की मेयर शैलजा सचदेवा ने वंदे भारत ट्रेन को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार वंदेभारत को शुरू किया है, जिनमें एक बनारस से खुजराहो तक, दूसरी लखनऊ से सहारनपुर तक, तीसरी एरनाकुलम से बेंगलुरु तक और चौथी फिरोजपुर से दिल्ली तक चलाई गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244