search

वृंदावन: होटल कर्मियों ने मुंबई के यात्रियों पर किया लाठी से हमला, तीन घायल; कमरे को लेकर हुआ विवाद

Chikheang 2025-11-10 12:06:34 views 1297
  



संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र में कमरा न लेने पर होटल कर्मचारी ने मुंबई के श्रद्धालु परिवार के दस्तावेज फाड़ दिए और उन पर लाठी से हमला बोल दिया। तीन लोग घायल हुए हैं। घायल युवक अपने ताऊ को मुंबई एटीएस में अधिकारी बता रहा है। पुलिस द्वारा एनसीआर दर्ज किए जाने पर श्रद्धालु नाराज होकर मुंबई चले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
घायल युवक खुद को बता रहा मुंबई एटीएस के अधिकारी का भतीजा

  


मुंबई सेंट्रल निवासी दीपक बाघेला छह स्वजन के साथ रविवार को वृंदावन घूमने आए थे। केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गोविंद राधे होटल में वह तीन दिन के लिए दो कमरे बुक कराने के लिए पहुंचे। रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी और श्रद्धालु के बीच कमरों का किराया 7800 रुपये तय हो गया। होटल संचालक आया तो कर्मचारी ने श्रद्धालुओं को किराया बढ़ाकर नौ हजार रुपये बताया।

  
एनसीआर दर्ज करने से नाराज यात्री मुंबई न्यायालय की लेंगे शरण

  

श्रद्धालु ने अपने और परिवार के आधार कार्ड की फोटो कॉपी वापस मांगी तो विवाद शुरू हो गया। दीपक का आरोप है कि होटलकर्मी ने उनके दस्तावेज की फोटोकापी फाड़ दी और उनकी मां से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध किया तो होटल के चार-पांच कर्मचारी आ गए और उन पर लाठियों से प्रहार करना शुरू कर दिया। इसमें दीपक के सिर में चोट, बहन सोहानी एवं छोटे भाई रित्विक घायल हो गए।

श्रद्धालुओं ने पुलिस को बुला लिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दीपक के सिर में चार टांके आए हैं। यात्री की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली।

श्रद्धालु दीपक ने बताया कि उनके ताऊजी मुंबई एटीएस में अधिकारी हैं। इसके बावजूद वृंदावन पुलिस ने उनकी सहायता नहीं की। पूरे दिन मिन्नत करने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ एनसीआर लिखी है। अब वह मुंबई न्यायालय में इसकी शिकायत करेंगे। अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया प्रार्थना पत्र पर एनसीआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244