search
 Forgot password?
 Register now
search

सामाजिक इंजीनियरिंग की पुरानी राह पर बसपा, SIR पर जोर; हर विधानसभा क्षेत्र में बनाया जा रहा अल्पसंख्यक मोर्चा

cy520520 2025-11-12 23:43:09 views 865
  



संवाद सूत्र, बाराबंकी। बसपा ने पंचायत चुनाव के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा अपनी पुराने फार्मूले सामाजिक इंजीनियरिंग पर जोर दे रही हैं। अपने मूल कैडर को सुरक्षित करने के साथ अब उसका फोकस अल्पसंख्यक व ओबीसी मतदाताओं को अपने पाले में करना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौ अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में हुई बसपा की विशाल रैली के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह परिलक्षित हो रहा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी लगातार जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने में जुटे हैं। नौ व 10 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष दो दिन जिले के सांगठनिक ढांचे को चुस्त-दुरूस्त करने में जुटे रहे।दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की।

ओबीसी मोर्चा का जिला स्तर पर गठन किया गया है और अल्पसंख्यक भाई चारा कमेटी का विधानसभा स्तर पर गठन किया जा रहा है। दोनों मोर्चा में एक संयोजक व एक सह संयोजक बनाया गया है। संयोजक के साथ दोनों मोर्चे में सह संयोजक मूल कैडर के व्यक्ति को लगाया गया। जिलाध्यक्ष तुलसीराम ने बताया कि ओबीसी भाई चारा समिति का जिला संयोजक माधव सिंह पटेल व सह संयोजक प्रमोद गौतम को बनाया गया है। दोनों मोर्चा के संयोजकों को हर सेक्टर में 100-100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
एसआईआर को लेकर सक्रिय हुई बसपा

बसपा विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर सक्रिय हो गई है। जिले में 2595 बूथ हैं। सभी बूथों पर बसपा ने बीएलए बनाए हैं। एसआइआर को बसपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया गया। एक-एक वोट पर बीएलए को नजर रखने के निर्देश दिए गए।
बूथ चलो अभियान को गति दे रही बसपा

मुख्य मंडल प्रभारी गयाशंकर कश्यप ने बताया कि बसपा गांव चल अभियान को गति दे रही है।इस अभियान के तहत हर बूथ व गांव पर कार्यकर्ताओं का लखनऊ रैली के लिए आभार जताया जा रहा है और नए लोगों को जोड़ा जा रहा है।

  


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथों पर विमर्श किया जा रहा है।किसी का नाम छूटने न पाएं और फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटवाने को कहा गया। बूथ को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। पार्टी से सर्वसमाज को जोड़ कर जनता से गठबंधन करना है। इसलिए अल्पसंख्यक व ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया है। विश्वनाथ पाल, प्रदेश अध्यक्ष, बसपा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com