search

Lauriya vidhan sabha Chunav Result: लौरिया विधानसभा में कांटे की टक्कर, BJP,जसुपा या VIP किसे मिलेगी जीत?

Chikheang 2025-11-14 02:07:43 views 1260
  



डिजिटल डेस्क, लौरिया। लौरिया विधानसभा सीट (Lauriya vidhan sabha Chunav Result) वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है और जिला पश्चिमी चम्पारन लगता है। इस सीट पर पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां बीजेपी ने विनय बिहारी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने रण कौशल प्रताप सिंह, जनसुराज (जसुपा) ने सुनील कुमार, द प्लुरल्स पार्टी ने पप्पू कुमार ठाकुर और बसपा ने मोहम्मद हारून पर दांव खेला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के तहत लौरिया सीट पर कुल 72.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव के नतीजे शुक्रवार यानी 14 नवंबर को आ रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी, वीआईपी और जसुपा के बीच मुकाबला माना जा रहा है।
लौरिया विधानसभा के प्रत्याशी

  • मोहम्मद हारून - बसपा
  • विनय बिहारी -भाजपा
  • पप्पू कुमार ठाकुर-द प्लुरल्स पार्टी
  • रण कौशल प्रताप सिंह -विकासशील इंसान पार्टी
  • सुनील कुमार-जनसुराज पार्टी

वर्ष 2020 का चुनाव परिणाम

लौरिया विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी विनय बिहारी ने जीत दर्ज की थी। वह लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उन्हें कुल 77927 वोट मिले थे जबकि राजद से उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभू तिवारी को 48923 मत मिले थे। हार का अंतर 29004 वोटों का रहा था। इससे पहले वर्ष 2015 के चुनाव में भी यहां बीजेपी के विनय भारती विजयी रहे थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244