search

Kishanganj vidhan sabha Chunav Result: किशनगंज विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला, नतीजे LIVE

cy520520 2025-11-14 12:37:17 views 1202
  



डिजिटल डेस्क, किशनगंज विधानसभा (किशनगंज)। किशनगंज विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।  

हालांकि जिस तरह वोट पड़े हैं और महिलाओं के वोट में इजाफा हुआ है उससे समीकरण तय नहीं हो रहा है, लेकिन इस विधानसभा में एआइएमआइएम को अगर अधिक वोट प्रतिशत मिलता है तो इसका फायदा भाजपा को जाते हुए दिख रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्ष 2020 के चुनाव में एआइएमआइएम को यहां से 41 हजार से अधिक वोट मिला था। हालांकि भाजपा की स्वीटी सिंह करीब 13 सौ वोट से चुनाव हार गई थी। इसबार के चुनाव में इस विधानसभा में करीब 80 फीसद मत पड़े हैं। जिसमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 73.85 है तो 86.92 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। जिस कारण लोग कई कयास लगा रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725