कानपुर का एक ऐसा वार्ड जहां 60 हजार लोग जूझ रहे इन समस्याओं से, जागरण आपके द्वार में झलका दर्द

Chikheang 2025-11-17 02:07:58 views 690
  

वार्ड छह भन्नानापुरवा कारवालो नगर रामलीला मैदान में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जागरण आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनतीं महापौर प्रमिला पांडेय। साथ में उपस्थित नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। वार्ड छह भन्नानापुरवा की 60 हजार जनता पेयजल समस्या से जूझ रही है। वार्ड में दो जगह नलकपू के लिए धन स्वीकृत है लेकिन अभी तक कार्य नहीं हुआ है। पीने के पानी के लिए जनता जूझ रही है। क्षेत्र में लगे हैंडपंप भी बंद पड़े है। नलकूप चालू हो जाए तो क्षेत्र में समस्या ही खत्म हो जाए। इसके अलावा बेसहारा जानवर व कुत्तों का आतंक है। सड़क पर लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रही सही असर फैली गंदगी और टूटी सड़कों ने पूरी कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने वार्ड छह में दैनिक जागरण द्वारा जागरण आपके द्वार के तहत रामलीला मैदान कारवालो नगर में लगाए गए शिविर में महापौर प्रमिला पांडेय और अफसरों से शिकायत की। महापौर ने कहा कि समस्या का तुरन्त निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में बंद लाइटों के कारण रात में निकलना मुश्किल हो जाता है। रात में वाहनों का हार्न सुनकर कुत्ते हमला करते है। कई लोगों को काट चुके और कई गिरकर चुटहिल हो चुके है। इसके चलते बंद लाइटों को चालू कराने के साथ ही आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए।

  

  

वार्ड छह भन्नानापुरवा के राखी मंडी में फैला नजर आता कूड़ा। जागरण

  

क्षेत्र में सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाए। जरूरत के हिसाब से आधे ही सफाई कर्मचारी है। इसके कारण क्षेत्र में ठीक से सफाई नहीं हो पाती है। नालियों चोक पड़ी है। जगह-जगह फैली गंदगी को साफ कराया जाए। सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए ताकि रोज सफाई हो सके। दैनिक जागरण की टीम को आना था तो क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी को साफ कर दिया गया। साथ ही खुले कूड़ाघरों की जगह कंपैक्टर लगाया जाए ताकि गंदगी सड़क पर न फैले। इसके कारण आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। साथ ही जर्जर शौचालय ठीक करा जाए और पार्कों को दुरुस्त कराया जाए।

  

  
समस्याओं का हुआ निदान

रामलीला मैदान कारवालो नगर में बंद लाइट होने लगी ठीक, एक हफ्ते में नलकूप लगाने का शुरू होगा कार्य महापौर प्रमिला पांडेय के निर्देश पर मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता ने बंद लाइटों को ठीक कराने के लिए वाहन मंगवाया। रामलीला मैदान कारवालो नगर में बंद लाइटों को ठीक कराने के साथ ही आसपास की बंद लाइटों को ठीक कराया गया। महापौर ने कहा कि दो दिन यहां पर वाहन भेजकर सभी बंद लाइटों को ठीक कराया जाए।

  

  
कई लाइट जली नहीं

क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि कई जगह लाइट नहीं है। मुख्य अभियंता ने कहा कि प्रस्ताव दो लाइट लगवायी जाए। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पानी का संकट है। पार्षद के प्रतिनिधि के रूप में आए अंकित मिश्रा ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से कारवालो नगर और वर्मा सेल फजलगंज में दो जगह 85-85 लाख रुपये से दो नलकूप लगने है। यह लग जाए तो क्षेत्र में पानी का संकट खत्म हो जाएगा। सीसामऊ विधानसभा के उप चुनाव में दो नलकूप स्वीकृत हुए है। महापौर ने जलकल के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक हफ्ते में काम शुरू कराया जाए। शिलान्यास कराके काम शुरू कर दिया जाए। तीन माह में नलकूप लगा दिया जाए ताकि गर्मी में लोगों को भरपूर पानी मिल सके। इससे करीब 50 हजार लोगों को भरपूर पानी मिलेगा।

  

  
अफसर मौजूद रहे

मार्ग प्रकाश विभाग मुख्य अभियंता आरके पाल, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता रामेन्द्र पांडेय, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अवनीश यादव, सफाई खाद्य निरीक्षक अवनीश कुमार, अवर अभियंता आलोक, खाद्य रसद विभाग से सप्लाई इंस्पेक्टर अभिषेक गुप्ता आदि रहे।  

  

  
वार्ड का हाल-

  • वार्ड - छह भन्नानापुरवा
  • मुहल्ले - करवालो नगर, तेजाब मिल कैंपस, सकेरा हाता, रेलवे कालोनी, अनवरगंज कालोनी, फजलगंज कालोनी, आचार्य नगर, टेनरी का हाता, साईंपुरवा, राखी मंडी, वर्मा सेल बस्ति फजलगंज, हीरागंज
  • आबादी -60
  • खास - अनवरगंज रेलवे स्टेशन, झकरकटी बस अड्डा
  • शिकायत आयी- 28


  

जिम्मेदार बोले


  

  


दैनिक जागरण के जागरण आपके द्वार शिविर में पेयजल समस्या की लोगों ने शिकायत की है। धन स्वीकृत हो गया है इसके बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। अफसरों को आदेश दिए है कि तुरन्त कार्य कराया जाए। कुत्तों को पकड़ने के लिए लोगों ने कहा है। उनके रखने के लिए आश्रय स्थल बनाए जाएगे। मुख्य पुश चिकित्साधिकारी को आवारा कुत्ते और बेसहारा जानवर पकड़ने के लिए पत्र लिखा जाएगा। कूड़ा, गंदगी, वाटर एटीएम, बरातशाला और शौचालय ठीक कराने के लिए लोगों ने कहा है। साथ ही बंद लाइटों को ठीक कराने के लिए मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश को निर्देश दिए है।
प्रमिल पांडेय, महापौर


  

  


सबसे ज्यादा वार्ड भन्नानापुरवा में पेयजल की समस्या है। दो नलकूप लगने है यह लग जाए तो क्षेत्र में पेयजल की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके अलावा एक बरातशाला और वाटर एटीएम लगवाया जाए। सभी कूड़ाघरों में कंपैक्टर लगाया जाए ताकि सड़क पर गंदगी नहीं आएगी। हीरागंज में एक कंपैक्टर लगाया गया है।
गुड़िया मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद


  

  

जनता बोली


  


क्षेत्र में पानी का संकट है। पानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही बंद लाइटों को चालू कराया जाए ताकि रात में लोगों को निकलने में दिक्कत न हो।
कैलाशी, ग्रहणी


  

  


क्षेत्र में पानी नहीं आता है। घरों में लगे नल दिखावा बने है। पानी के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ती है। साथ ही बेसहारा जानवरों से भी निजात दिलायी जाए।
सुशील मिश्रा, व्यापारी


  


सीवरभराव रहता है। सीवर लाइन आबादी के बढ़ते दबाव में अब संकरी हो गयी है। चौड़ी सीवर लाइन डाली जाए ताकि सीवर भराव से राहत मिल सके।
शिव सिंह चंदेल, सेवानिवृत्त


  



सीवर लाइन कम चौड़ी है इसके कारण ओवर फ्लो होती है। साथ ही नालियों साफ न होने के कारण पानी भरता है। साथ ही पानी के लिए नलकूप लगाया जाए।
इरशाद अहमद, कारीगर


  



वद्धा पेंशन और विधवा पेंशन दिलायी जाए। महापौर से शिकायत की है उन्होंने सीडीओ से बात की है। सोमवार को जाएगे। साथ ही बंद लाइटों को चालू कराया जाए।
आलोक अवस्थी, छात्र


  



सीवर लाइन के साथ ही क्षेत्र में फैली गंदगी से निजात दिलायी जाए। एक बरातशाला और वाटर एटीएम लगाया जाए ताकि गरीबों को राहत मिल सके।
गौरव गुप्ता, व्यापारी


  

  


बरसात में जल निकासी प्रभावित होने के कारण जलभराव हो जाता है। ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाए। टूटी पाइप लाइन ठीक कराया जाए।
सुभाष गुप्ता, व्यापारी


  

  



क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। पानी की सप्लाई होने लगे तो 60 प्रतिशत समस्या खत्म हो जाएगी। गर्मी में और भी संकट रहता है।
मो सलीम, कारीगर


  

  
सुझाव

  

  • वार्ड में 45 सफाई कर्मचारी है। जरूरत 100 सफाई कर्मचारियों की है।
  • सीवर सफाई के लिए ठेके पर चार कर्मचारी लगे है। सीवर समस्या के हिसाब से 12 सीवर कर्मचारी की जरूरत है।
  • क्षेत्र में वाटर एटीएम नहीं लगा है। इसके लिए जगह है। जरीब चौकी, अफीम कोठी और आचार्य नगर के पास जगह है। वाटर एटीएम बन जाएगा तो लोगों को राहत मिलेगी।
  • बरातशाला नहीं है। इसके लिए वर्मा सेल बस्ती फजलगंज, पार्क में भी जगह है। किनारे की तरफ दो कमरे बनाए जा सकते। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी जगह खाली पड़ी है। उसको प्रयोग किया जा सकता है।
  • वार्ड में पेयजल की किल्लत है। इसके लिए दो नलकूप लगाने के लिए धन 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृत कर दिया गया है। यह चालू हो जाए तो जनता को राहत मिलेगी।
  • सीवर लाइन पड़ी है लेकिन आबादी के हिसाब से और चौड़ी पड़नी चाहिए ताकि लोगों को जल निकासी तेजी से हो सके। बरसात में ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ा जाता है। नालियों बंद है उसको खुलवाया जाए ताकि जल निकासी हो सके।
  • तीन पार्क है। इनका रखरखाव के लिए सफाई कर्मचारी व माली तैनात किया जाए। रामलीला मैदान कारवालो नगर में टंकी का निर्माण और नलकूप लगना है। इसके लिए जगह खाली पड़ी है। इसको लगवाने के साथ ही पार्क दुरूस्त किया जाए।
  • घर -घर से कूड़ा उठाया जाए। साथ ही क्षेत्र में कंपैक्टर रखे जाए ताकि कूड़ा सड़क पर न फेंका जाए। हीरागंज में कंपैक्टर रखने के बाद से कूड़ा सड़क पर नहीं फैलता है। बाकी जगह में भी ऐसा ही किया जाए। इससे बेसहारा जानवरों का जमावड़ा नहीं लगेगा और लोगों को राहत मिलेगी।
  • बेसहारा जानवर और कुत्तों का आतंक है। इसके कारण वाहन सवारों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
  • क्षेत्र में 200 लाइट बंद है। इनको ठीक कराया जाए ताकि लोगों को रात में निकलने में दिक्कत न हो। साथ ही कई जगह नहीं लगी है वहां पर लाइट लगवायी जाए।
  • सड़कें कई जगह टूटी है इनको ठीक कराया जाए ताकि आने जाने वालों को दिक्कत न हो।
  • शौचालय क्षेत्र में 12 है। इसमें कई जर्जर हो गए है इनको ठीक कराया जाए ताकि लोगों को दिक्कत न हो। वार्ड में बस्ती है। यहां पर शौचालय व्यवस्थित किया जाए।
  • क्षेत्र में पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138827

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.