search

Delhi Weather: कड़कड़ाती ठंड के लिए हो जाएं तैयार! दिल्ली में बारिश के आसार, तेजी से गिरेगा पारा

Chikheang 2025-11-18 03:08:20 views 1258
  

दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार सर्द हो रहे मौसम के बीच सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम और पिछले तीन सालों में नवंबर में सबसे कम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाल के वर्षों में इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 29 नवंबर, 2022 को 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस और 2024 में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में वर्षा होने के बाद पारा और गिरने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, \“जब तक वर्षा नहीं होगी, दिन का तापमान कम नहीं होगा। वर्षा के बाद, तापमान और तेज़ी से गिरेगा।\“ उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वर्षा होने की संभावना है, जिससे राजधानी में सुबह-सुबह ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है। इससे तापमान में और भी गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इस बीच हवा की गति पांच से 15 किमी प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244