search

सैलून संचालक की हत्या कर लाश लगाई थी ठिकाने, अब दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो हत्यारे

cy520520 2025-11-18 13:37:16 views 1146
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में हत्या कर सैलून संचालक का शव खजूरी चौक के पास यमुना खदर की झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान उनीब अहमद उर्फ दुर्गा उर्फ सिमरन और बंटी सिंह के रूप में हुई है। दोनों गढ़ी मेंडू गांव के रहने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, इनसे पूछताछ में सामने आया कि लूटपाट के चक्कर में इन्होंने हत्या की वारदात हो अंजाम दिया। ये महिलाओं के वस्त्र पहनकर खादर क्षेत्र में राहगीरों को फंसाते थे। जो इनके झांसे में आ जाता था, उसे उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू के बल पर लूटपाट करते थे। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है।

खजूरी चौक के पास खादर में नौ अक्टूबर को सैलून संचालक गजेंद्र का शव मिला था। चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। गजेंद्र मेरठ स्थित अजराड़ा गांव के रहने वाले थे। इस मामले में न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी की थी।

थाना प्रभारी राजेंद्र कसाना निर्देशन में टीम ने तकनीकी व मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपित उनिब अहमद को गढ़ी मेंडू से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ महिला के वस्त्र पहनकर खदर क्षेत्र में राहगीरों को फंसाता था। जो उनको देख कर रुकता था, उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू के बल पर लूटपाट करते थे।

यह भी पढ़ें- गौतम खेतान की संपत्तियों की कुर्की को रखा बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनौती देने वाली याचिका को किया खारिज

पूछताछ में सामने आया कि गजेंद्र ने लूटपाट के दौरान विरोध किया था, जिस पर उसकी हत्या कर दी। उनिब अहमद की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपित बंटी सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह चाकू मिला, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725