search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी उमस या होगी झमाझम बारिश? पढ़ें दशहरा पर कैसा रहेगा मौसम_deltin51

LHC0088 2025-10-2 15:36:26 views 1276
  दिल्ली-एनसीआर में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर महीने का दूसरा दिन और दशहरा और गांधी जयंती के दिन देश में कई जगह बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि 2 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग की बुलेटिन के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2025 को, उत्तर-पश्चिम भारत में 1 से 4 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद 5 से 7 अक्टूबर तक व्यापक बारिश के साथ आंधी और बिजली की गर्जना की उम्मीद है।



3 से 6 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा, और 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और 6 अक्टूबर को पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की भी आशंका है।


दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में आज ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय हल्की हवाओं के साथ बादल छंटे रहेंगे, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हवा की गति 8-12 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जो दोपहर में तेज होकर 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट का अहसास होगा, लेकिन उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।



आईएमडी ने बताया कि अगले 1-2 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, जिसमें न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में मामूली कमी संभव है। दशहरा त्योहार के दौरान भी हल्की बारिश की आशंका जताई गई है, लेकिन अभी 4 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है।gorakhpur-city-general,Gorakhpur News,Gorakhpur Latest News,Gorakhpur News in Hindi,Gorakhpur Samachar,rdg,Gorakhpur News,Gorakhpur Latest News,Gorakhpur News in Hindi,Gorakhpur Samachar,Raghav Shakti Milan,Vijaya Dashami Gorakhpur,Durga Puja Gorakhpur,Ram Lila Gorakhpur,Basantpur Tiraha,Gorakhpur Celebrations,Uttar Pradesh news   
बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज?

बिहार में 3 से 5 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 2 अक्टूबर को बहुत ज्यादा भारी बारिश की भी संभावना है।इसके अलावा, 1 से 2 दिन तक अंडमान और निकोबार द्वीपों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।



बिहार में अगले 7 दिन, और पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में अगले 5 दिन तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

हरियाणा में 2 अक्टूबर को को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। इससे तापमान जो 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ है, उसमें गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हरियाणा में 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा ओर इसके प्रभाव से हरियाणा में बारिश होगी।


महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान

2 अक्टूबर 2025 को पश्चिम भारत में 1 और 2 अक्टूबर को सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 4 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश की उम्मीद है।
इस हफ्ते कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम का मिजाज?

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। 1 से 6 अक्टूबर तक सिक्किम, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके, बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 1 से 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम और पूर्व मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की आशंका है।



यह भी पढ़ें- देहरादून में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा, सितंबर में डेढ़ गुना ज्यादा बरसे मेघ; पहाड़ से मैदान तक रही आफत

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com