search

दलित किसान की जमीन का कराया फर्जी एग्रीमेंट, पांच लोगों के खिलाफ किया मुकदमा

Chikheang 2025-10-3 05:36:31 views 1310
  जमीन का फर्जी एग्रीमेंट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा। जागरण





संवाद सहयोगी, हाथरस । सादाबाद क्षेत्र में एक दलित की कृषि भूमि का फर्जी एग्रीमेंट कराने का मामला सामने आया है। आगरा के थाना खंदौली के सराय दाय निवासी विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सादाबाद तहसील के मौजा मिढ़ावली स्थित भूमि का संक्रमणीय भूमिधर काश्तकार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि यशवीर सिंह पौनिया ने उनकी जमीन का फर्जी एग्रीमेंट करा लिया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई। यशवीर ने विनोद कुमार को बताया कि उसने विनोद कुमार कुशवाह नामक व्यक्ति से इस भूमि का एग्रीमेंट करा लिया है, जबकि विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि वह स्वयं विनोद कुमार है।



न्यायालय के निर्देश पर इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा

सादाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिव्यांशु नामक युवक ने 16 अगस्त 2025 को दोपहर दो बजे नाबालिग को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की।



जब लड़की की मां ने अपनी बेटी को नहीं देखा तो वह उसे ढूंढते हुए दिव्यांशु के घर पहुंची, जहां उन्होंने अपनी बेटी की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट के निर्देश पर पुलिस ने शिकायत पर दिव्यांशु, मानू, मुनेश, मिथलेश, भावना, महीपाल और बृजेश देवी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया।

आरोप है कि जब किशोरी की मां ने दिव्यांशु के परिवार से घटना की शिकायत की तो उन्होंने मां और उसकी बेटी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनके कान के कुंडल छीन लिए। इस घटना में महिला और उसकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244