search

युवती की फेसबुक ID हैक कर भेजा अश्लील मैसेज, वीडियो वायरल करने पर केस दर्ज

cy520520 2025-10-3 05:36:39 views 1306
  युवती की फेसबुक आईडी हैक कर भेजा अश्लील मैसेज। जागरण





संवाद सूत्र, खैर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की फेसबुक आईडी हैक कर नामजद युवक ने अश्लील मैसेज भेजे और वीडीओ प्रसारित की है। मामले की जानकारी पर युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित युवती के पिता ने घटना की शिकायत पर पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिवाला चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के पिता का कहना है कि गांव अहरौला निवासी कृष्ण पुत्र ओमवीर उनकी पुत्री को परेशान व प्रताणित करता रहता है।


डालता था गंदे वीडियो

आए दिन गंदी गंदी वीडीओ डालता रहता है। उक्त षड़यंत्र में आरोपित कृष्णा व उसके मित्र शामिल हैं। पुत्री विवाहित है और परेशान करने की नीयत से इस प्रकार का कार्य कर रहा है। पुत्री की आइडी बंद कराने की कृपा करें, और जाल साज आरोपित कृष्णा के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।

इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश में जुटी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725