search
 Forgot password?
 Register now
search

बक्सर में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 31 नए अधिकारी तैनात

LHC0088 2025-10-3 16:06:08 views 1240
  चुनाव से पहले 32 अधिकारियों का तबादला, 31 नए करेंगे योगदान





जागरण संवाददाता, बक्सर। आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन से पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, डेहरी आन-सोन ने बक्सर जिला पुलिस में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

निर्वाचन विभाग के पत्र के आलोक में, गृह जिलों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ‌इसके कारण बक्सर में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण हुए हैं। इस आदेश के तहत, बक्सर जिला बल से कुल 32 पुलिस पदाधिकारियों को भोजपुर पुलिस जिला बल में स्थानांतरित किया गया है, जबकि विभिन्न जिलों से 31 नए पुलिस अधिकारी बक्सर में योगदान देने के लिए आ रहे हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


32 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

बक्सर जिले में वर्तमान में पदस्थापित कुल 32 पुलिस पदाधिकारियों (पुअनि, प्राअनि (प्रशि.), एवं सअनि) का तबादला भोजपुर जिला बल में किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) ललन प्रसाद, रामाशंकर चौधरी, सुदर्शन राम का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है।

इसके अलावा तारकेश्वर तिवारी, बिहारी सिंह, भूलन सिंह यादव, रमेश कुमार, अशोक कुमार राय, अरविन्द कुमार शर्मा, सच्चिदानन्द सिंह, देव कुमार प्रसाद, श्री भगवान प्रसाद, अंगद तिवारी, श्याम बच्चन राय, बृजमोहन सिंह, हरेराम सिंह का तबादला भी दूसरे जिलों में किया गया है।



साथ ही सुनिल कुमार राय, जयगोविन्द सिंह, गुप्तेश्वर राय, मो० महबुब असांरी, राकेश प्रसाद हरिजन, श्रीराम चौबे, अरूण कुमार दुबे, भगवान तिवारी, विक्रमा सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, और विरेश कुमार मिश्रा, प्राअनि (प्रशि.) मो. मुमताज खां और उमेश कुमार प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) नरेश कुमार चौधरी, रामप्रवेश सिंह और विजय शंकर सिंह का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है।
अन्य जिलों से बक्सर में योगदान देने वाले पदाधिकारी

विभिन्न जिला बलों से कुल 31 पुलिस पदाधिकारी को बक्सर में नवपदस्थापित किया गया है। ये अधिकारी रोहतास और भोजपुर जिला बल से आ रहे हैं।



इनमें पुलिस अवर निरीक्षक के कुल 26 अधिकारी शामिल हैं। इनमें भोजपुर से भगवान सिंह, दीनबन्धु सिंह शामिल हैं। रोहतास से नुमान खान, अरूण कुमार सिंह, राधेश्याम राम, हरेन्द्र सिंह, गयत्री तिवारी, हंस राज राम, बिक्रमा राम, लालमुन देवी, महेन्द्र तिवारी, मो. असगर अली, जियाउल हक खां, बैरिस्टर तिवारी, कामता राम, बैरिस्टर पाल, सुदामा चौबे, रविन्द्र कुमार सिंह, बाबु राम सिंह, महेन्द्र नाथ सिंह, मुजफ्फर इमाम, सर्वजीत शर्मा, शिव कुमार राय, सीता कुमारी, गंगासागर चौधरी और परशुराम सिंह को बक्सर भेजा गया है।



प्राअनि अवध बिहारी पाठक और दिनेश्वर प्रसाद इन दोनों को भी रोहतास से बक्सर भेजा गया है। पुसअनि विजय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार राय और विजेन्द्र कुमार तिवारी इन तीनों को भोजपुर से बक्सर भेजा गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com