मधुबनी जिले के 10 प्रखंडों में अब तक शुरू नहीं हुई धान की खरीद

cy520520 2025-11-17 00:08:07 views 553
  



जागरण संवाददाता, मधुबनी। जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया शुरू हुए 16 दिन होने चुके हैं। इस दौरान जिले के 24 किसानों से महज 154.810 एमटी धान की अधिप्राप्ति हुई है। रविवार को जिले के 4 किसानों से 4.050 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई। जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया अब तक अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब तक जिले में 10 राइस मिलों का चयन किया गया है, जिन्हें व्यापार मंडल तथा पैक्स समितियों के साथ टैग किया जा रहा है। बता दें कि जिले को धान अधिप्राप्ति के लिए कोई लक्ष्य नहीं मिला है। चयनित सभी पैक्स समितियों को धान अधिप्राप्ति की पहली फेज के लिए राशि आवंटित की जा चुकी है।

धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया शुरू हुए आधा महीना गुजर चुका है। बावजूद इसके अब तक जिले के 10 प्रखंडों में एक छंटाक धान की खरीद नहीं की जा सकी है, अर्थात जिले के 10 प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति अभी तक हुई ही नहीं है।
1813 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

धान बेचने के लिए जिले के 1813 किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 1091 रैयत किसान तथा 722 गैर रैयत किसान शामिल हैं। इनमें से 1778 किसानों ने पैक्स समिति के पास तथा 35 किसानों ने व्यापार मंडल में धान बेचने के लिए आवेदन दिया है। जबकि धान अधिप्राप्ति के लिए अब तक जिले के 88 पैक्स समितियों का चयन किया गया है।

किस प्रखंड से कितनी धान अधिप्राप्ति


  • अंधराठाढ़ी: 04- 05 - 42.300 एमटी
  • बाबूबरही: 03 - 01- 0.550 एमटी
  • बासोपट्टी: 07 - 10- 95.060 एमटी
  • हरलाखी: 04 - 01 - 0.500 एमटी
  • जयनगर: 03 - 01- 0.500 एमटी
  • खजौली: 06 - 01 - 7.000 एमटी
  • लदनियां: 04 - 01 - 0.500 एमटी
  • खुटौना: 04 - 01 - 2.500 एमटी
  • मधेपुर: 05 - 01 - 0.800 एमटी
  • मधुबनी (रहिका): 03 - 01 - 0.100 एमटी
  • राजनगर: 08 - 01 - 5.000 एमटी


जिले को फिलहाल अभी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य नहीं मिला है। जिले के 10 उसना राइस मिलों का चयन कर उसे पैक्स समितियों एवं व्यापार मंडल से टैग किया जा रहा है। धान कटनी में तेजी आने तथा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही अब धान अधिप्राप्ति में भी तेजी आने की संभावना है।
-

सुदर्शन कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी मधुबनी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
133090

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.