search

हिमाचल में मौसम का अलर्ट, भारी बारिश और तूफान की चेतावनी; सात तारीख तक रहें सावधान

Chikheang 2025-10-3 16:36:01 views 1303
  5 व 6 अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा का येलो व आरेंज अलर्ट (File Photo)





राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 4 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभा प्रदेश में 7 अक्टूबर तक रहने का अनुमान है।

5 व 6 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और आंधी का लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 अक्टूबर को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा का येलो जबकि बाकी जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



वीरवार को प्रदेश में धूप के खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में कुकुमसेरी में अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री की गिरावट आई है।

जबकि सोलन में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश मं इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री ही अधिक चल रहे हैं। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244