प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
संवाद सूत्र, नवगछिया। नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के नोनियापट्टी में दुर्गापूजा के दौरान जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत पर शराब के नशे में धुत होकर गोलीबारी करने के बाद मोहल्ले की आक्रोशित युवकों और महिलाओं ने खदेड़कर उसे पकड़ा और उसका पिस्टल छीन लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लोगों ने उसे पकड़कर नवगछिया पुलिस को सूचना दी ,लेकिन पुलिस के आने के पहले ही वह किसी तरह लोगों से छूटकर भाग निकला। पुलिस के आने के बाद लोगों ने नवगछिया पुलिस को छीना पिस्टल सौंप दिया।
इस संबंध में नोनिया पट्टी निवासी मिथुन कुमार के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिथुन सहित महल के लोगों ने बताया कि रात्रि के 10 बजे जदयू नेता शराब के नशे में धुत होकर चार पांच लड़कों के साथ अवैध पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था।
इसके बाद आसपास के लोगों और महिलाओं ने इसका विरोध किया तो वह हमलोगों से उलझ गया।लोगों ने उसको हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने के पहले वह किसी तरह लोगों को धकेल कर भाग गया।
लोगों ने उसका पिस्टल पुलिस के पास जमा कर दिया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो बुलेट भी बरामद किया है।
पूर्व में भी मोहल्ले में की थी गोलीबारी
लोगो ने बताया कि पूर्व में भी इस जदयू नेता द्वारा गोलीबारी किया गया था। एक व्यक्ति को गोली लगी थी उसका पोस्टमार्टम भी हुआ था। इस संबंध में एससी एसटी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। काफी दिनों तक फरारी रहने के बाद आकर फिर से गोलीबारी कर रहा है।
लोगो ने कहा की हम लोग इससे परेशान है। प्रशासन अगर कारवाई नहीं करता है तो हम लोग एसपी कार्यालय में जाकर धरना देंगे।
वहीं, इस संबंध में जेडीयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कमेटी भंग है, हिमांशु भगत किसी पद पर नहीं है।
इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर ने कहा कि हिमांशु भगत पर गोली चलाने के आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों ने उसका छीना हुआ पिस्टल भी पुलिस को दिया है।पुलिस कारवाई कर रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। |