74 वर्षीय संगरु राम की सुहागरात के दूसरे दिन हो गई थी मौत।
जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। क्षेत्र के कुछमुछ गांव निवासी 74 वर्षीय संगरु राम की सुहागरात के दूसरे दिन मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई थी। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने यह रिपोर्ट दी है। इसी के साथ ही तरह-तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
संगरु राम की पत्नी का एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। नि:संतान संगरु राम ने 40 वर्षीय जिस मनभावती देवी नामक महिला से कुछ दिन पहले पहले कोर्ट में फिर गत सोमवार को मंदिर में जाकर विधि-विधान से शादी की। वह पहले से दो बच्चों की मां है।
मनभावती देवी की भी यह दूसरी शादी रही। शादी के लिए संगरु राम ने अपनी पांच बिस्वा भूमि पांच लाख रुपये में बेच दी थी। शादी के अगले ही दिन सुबह संगरु राम की हालत बिगड़ गई। उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
भतीजों के संगरु राम की मौत के पीछे किसी तरह की साजिश होने की आशंका जताने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि गुरुवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ब्रेन स्टोक दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ें- 75 साल की उम्र में 40 साल की महिला से की शादी, सुहागरात के अगले दिन क्यों रोने लगे सभी घरवाले? |