search
 Forgot password?
 Register now
search

विनोद अग्रवाल लगातार पांचवीं बार बने MP के सबसे बड़े दानदाता, हुरुन इंडिया लिस्ट में मिला 71वां स्थान

LHC0088 2025-11-7 02:38:02 views 726
  

विनोद अग्रवाल MP के शीर्ष दानदाता



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के दानदाताओं की सूची एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2025 में इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर हैं। हुरुन इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी सूची में देश में उन्हें 71वां स्थान मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछले वर्ष वह इस सूची में 58वें स्थान पर थे। उन्होंने वर्ष 2024-25 में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पशु कल्याण, गरीबी व कुपोषण के कार्यों में 19 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष हुरुन इंडिया द्वारा दानदाताओं की सूची में शामिल होने के लिए देश के करीब 200 उद्योगपतियों ने नामांकन किया था।
विनोद अग्रवाल MP के शीर्ष दानदाता

इनमें से 185 की सूची जारी की गई है। इसमें इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल को 71वें स्थान के अलावा मध्य प्रदेश के उद्योगपति सुधीर अग्रवाल ने भी स्थान पाया है। उन्हें 98वां स्थान मिला है। हुरुन इंडिया द्वारा जारी रिच लिस्ट में विनोद अग्रवाल पिछले पांच साल से शामिल हैं। इस वर्ष देश में उन्हें 328वीं रैंक मिली है और मध्य प्रदेश में वह पहले स्थान पर हैं।

इस सूची में इस बार मध्य प्रदेश के 13 उद्योगपति शामिल हैं। भविष्य में ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के उद्योगपति सूची में होंगे शामिल- विनोद अग्रवाल ने बताया कि किसी का व्यापार बढ़ता है तो उसे अपने इकोसिस्टम में सहयोग देने वाले लोगों को भी लाभ देना चाहिए। समाजसेवा करने से विचारों की शुद्धता और व्यापार में पारदर्शिता आती है। उन्होंने बताया कि उनका फाउंडेशन अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में भोजनशाला के लिए बड़े किचन का निर्माण कर रहा है।
कौन-कौन हैं भारत के सबसे बड़े दानी?

यहां बनने वाले भोजन को वैन व कियोस्क के माध्यम से दो से तीन हजार लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इंदौर शहर में निश्शुल्क योग सेंटर चल रहे हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उज्जैन सिंहस्थ में शासन की जरूरत व गुरु स्वामी अवधेशानंद के मार्गदर्शन से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आदित्य बिड़ला को देखकर वह प्रेरित हुए। इंदौर ही नहीं, प्रदेश के अन्य उद्योगपतियों को भी समाजसेवा व परोपकार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भविष्य में इस सूची में मध्य प्रदेश से एक या दो नहीं, इससे ज्यादा उद्योगपतियों के नाम होंगे।

दानदाताओं की सूची में पिछले वर्षों में अव्वल रहे विनोद अग्रवाल वर्ष स्थान सामाजिक कार्य-परोपकार में खर्च राशि 2021- 66 11 करोड़ 2022-34 30 करोड़ 2023- 31 34 करोड़ 2024- 58 20 करोड़ 2025- 71 19 करोड़ हुरुन इंडिया फिलैंथ्रापी 2025 की सूची में देश के शीर्ष पांच प्रमुख दानदाता व दान राशि- -शिव नाडर व परिवार- 2708 करोड़ -मुकेश अंबानी व परिवार- 626 करोड़, बजाज परिवार- 446 करोड़, कुमार मंगलम बिड़ला व परिवार- 440 करोड़, गौतम अडानी व परिवार- 386 करोड़।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com