search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update: झारखंड में अगले 24 घंटे में पारा तेजी से फिसलेगा, रांची और आसपास के जिलों में ठिठुरन बढ़ेगी

cy520520 2025-12-2 13:47:51 views 435
झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से हल्की राहत देने वाली ठंड अब दोबारा तेज पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 3 दिसंबर से राज्य में शीतलहर का नया दौर शुरू होने की संभावना है। जिससे सुबह और रात के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। दिन में धूप की हल्की गर्माहट तो मिलेगी, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। कई जिलों में पारा सामान्य से नीचे गिर सकता है। लोग ठंडी हवाओं के असर को पहले से ज्यादा महसूस करेंगे।



रांची, पलामू, सिमडेगा और आसपास के इलाकों में खास तौर पर तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल हल्की ठंड ही महसूस हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सुबह-शाम की सर्दी और तेज हो जाएगी, जिसके लिए लोगों को तैयार रहने की जरूरत है।



कल से चार डिग्री तक नीचे गिर सकता है पारा




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bullets-fired-during-a-wedding-ceremony-in-ludhiana-businessman-dies-while-trying-to-save-his-family-article-2299023.html]लुधियाना में शादी समारोह के दौरान चली गोलियां, परिवार को बचाने की कोशिश में बिजनेसमैन की मौत
अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 9:08 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/earthquake-today-4-2-magnitude-tremor-strikes-bay-of-bengal-article-2299016.html]Earthquake: बंगाल की खाड़ी में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप, महसूस किए गए भारी झटके, दक्षिण एशिया क्षेत्र में बढ़ी भूकंपीय गतिविधि
अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 8:58 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/human-bomb-threat-message-on-kuwait-to-hyderabad-indigo-flight-aircraft-diverted-to-mumbai-article-2298970.html]Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में \“मानव बम\“ की धमकी, कुवैत से हैदराबाद जा रही फ्लाइट मुंबई के लिए हुई डायवर्ट
अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 8:55 AM

विभाग के मुताबिक राज्य का न्यूनतम तापमान अगले 24 से 36 घंटों में 4 डिग्री तक गिर सकता है। कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की आशंका है। रांची में फिलहाल न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री ज्यादा है, लेकिन इसमें 4-5 डिग्री की तेज गिरावट सम्भव है।



कई जिलों में ठंड बढ़ेगी



झारखंड के अधिकतर हिस्सों में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। गुमला में सबसे कम 10.3 डिग्री और बहरागोड़ा में सबसे अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डालटनगंज में तापमान 11.5 डिग्री और जमशेदपुर में 13.8 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवा के सक्रिय होने पर सबसे पहले पलामू, रांची, सिमडेगा और आस-पास के जिलों में ठंड बढ़ेगी।



इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम



मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि ला नीना कमजोर पड़ रहा है, इसलिए इस बार अत्यधिक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना फिलहाल कम दिख रही है। हालांकि शीतलहर के बीच पारा लगातार गिर सकता है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ेगी।



आज से बादल छंटने की संभावना



बीते कुछ दिनों में बादल होने के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई थी। लेकिन अब आसमान साफ होने के साथ ठंडी हवाएँ अपना असर दिखाना शुरू करेंगी और तापमान में क्रमिक गिरावट शुरू हो जाएगी। उत्तर-पश्चिमी हवा का बहाव तेज होते ही पारा नीचे आता जाएगा।



विमान परिचालन पर कोहरे का असर



ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर उड़ानों पर भी दिखने लगा है। सोमवार को कई फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं। खिलाड़ियों को लेने गया विमान भी देर से पहुंचा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को लेने पहुंचने वाला स्पाइसजेट विमान भी समय पर नहीं पहुंच सका। ये उड़ान सुबह 9:20 बजे आने वाली थी, लेकिन 10:26 बजे पहुंची।



फ्लाइट्स की टाइमिंग पर विपरीत असर



स्पाइसजेट की दूसरी फ्लाइट जो दोपहर 1 बजे की निर्धारित थी, वो 2:45 बजे रांची पहुंची। एयर इंडिया एक्स की दो उड़ानें कोलकाता डायवर्ट करनी पड़ीं। सोमवार को विभिन्न एयरलाइंस की कुल 10 उड़ानें देरी से रांची पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।



चक्रवात \“Ditwah\“ के कारण भारी बारिश और जलभराव, चेन्नई, तिरुवल्लूर समेत कई जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com