search

वाराणसी पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों पर था 25-25 हजार का इनाम

cy520520 2025-10-5 22:36:29 views 1276
  रोहनिया और सारनाथ पुलिस ने पकड़े 25-25 हजार के इनामी बदमाश





जागरण संवाददाता वाराणसी। रोहनिया और सारनाथ पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को दबोचा है। इलेक्ट्रानिक्स पहाड़ी थाना मंडुवाडीह का निवासी 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश ईश्वर चन्द्र मौर्या को रोहनिया पुलिस ने दफ्फलपुर चौराहा से दबोचा। डीसीपी प्रमोद कुमार ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम रखा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को आरोपित ईश्वर चन्द्र मौर्य के खिलाफ मीरजापुर के जिगना निवासी देवा उपाध्याय ने थाना रोहनियां में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.30 लाख रुपये लेकर कूटरचित और भारतीय मानव विकास स्वास्थ्य संस्थान का फर्जी नियुक्ति पत्र देने का केस दर्ज कराया था।



उसके बाद से ही ईश्वर चन्द्र फरार चल रहा था। केस के जांच अधिकारी दारोगा नीरज कुमार भारतीय मानव संस्थान का आफिस खोजने लखनऊ गए तो वहां दफ्तर खोजने से भी नहीं मिला। इधर कई प्रयास के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो डीसीपी प्रमोद कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

उधर, सारनाथ पुलिस ने घुरहूपुर मार्ग से रिपौली सहरसा (बिहार) निवासी बबलू सिंह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 25 मई 2023 को महावीर नगर मेड़ता सिटी, नागौर (राजस्थान) निवासी वेंकटेश्वर तिवारी ने बबलू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी एवं मारपीट का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद से बबलू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न हो पाने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। उपनिरीक्षक गौरव सिंह की मुखबिर की सूचना पर आरोपित को दबोचा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725