इंसानों ने पहली बार आग जलाना कब सीखा था? (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंसान धरती पर कब आए थे, सबसे पहले उन्होंने धरती पर क्या किया। धरती पर जीवित रहने के लिए उन्होंने खुद को कैसे ढाला और मॉडर्न इंसान के तौर पर कैसे तब्दील हुए? इस प्रकार के तमाम सवाल हमारे मन में अक्सर आते हैं। हालांकि, कोई भी स्टडी इससे जुड़ी पुरी जानकारी नहीं दे सकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन सब के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। ये रिपोर्ट हमारे पूर्वजों से जुड़ी है। इस रिसर्च में बताया गया है कि इंसानों ने आग जलाने का हुनर कब सीखा था। हालांकि, इसको लेकर पहले से कई तथ्य मौजूद हैं, लेकिन नई स्टडी ने सभी को हैरान कर दिया है।
इंसानों ने कब जलाई थी पहली बार आग?
सामान्यतः रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि करीब 30 से 40 हजार साल पहले ही इंसानों ने आग लगना सीखा था। हालांकि, नई स्टडी से पता चलता है कि इंसानों ने आग जलाना हजारों साल पहले सीख लिया था।
नए रिपोर्ट के अनुसार, आज के पूर्वी इंग्लैंड में करीब 4 लाख साल पहले इंसानों ने आग जलाना सीख लिया था। इसका वह उपयोग भी करते थे। यह खोज इंग्लैंड के सफोक में स्थित बार्नहैम गांव के एक पुरातात्विक स्थल पर की गई है।
अभी तक वैज्ञानिक मानते थे कि इंसानों ने सबसे पहले आग जलाना करीब 50,000 साल पहले सीखा था। जिसका प्रमाण फ्रांस के निएंडरथल स्थलों से मिला था। हालांकि, अब सामने आई नई रिसर्च ने एक नई जानकारी दी है, जो सभी को हैरान कर रही है।
सच में लाखों साल पहले आग जलाना सीख गए थे इंसान?
दरअसल, द गार्जियन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटिश म्यूजियम की टीम को रिसर्च स्थल से कई प्रमाण मिले हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले उन्हें एक पकी हुई मिट्टी का टुकड़ा मिला है। इसके अलावा शोधकर्ताओं को फ्लिंट (चकमक पत्थर) के हाथ से बनाए गए औजार मिले जो बहुत ज्यादा गर्मी से टूट गए थे
इसके साथ ही शोधकर्ताओं को आयरन पाइराइट के भी टुकड़े मिले हैं। ये एक ऐसा खनिज होता है, जो फ्लिंट स टकराने पर चिंगारी पैदा करता है। इन वस्तुओं के मिलने के बाद शोधकर्ताओं ने माना कि यह प्राकृतिक नहीं हो सकती है। यह जानबूझकर जलाई गई है।
सोर्स- nature.com
यह भी पढ़ें: मेक्सिको के टैरिफ की काट ढूंढने में लगा भारत, समाधान के लिए बातचीत तेज; FTA पर भी चर्चा की उम्मीद |