search

उन्नाव में संचालित तीन मोबाइल नंबरों से दिल्ली बिहार समेत अन्य प्रदेशों में लाखों की ठगी, ब्लैक मनी को किया गया व्हाइट

deltin33 2025-12-14 15:06:43 views 1240
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिले में संचालित तीन मोबाइल नंबरों से दिल्ली बिहार और प्रदेश के कई जिलों में ठगी की गई। मोबाइल नंबर के आधार पर पीड़ितों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई। उन्नाव की साइबर टीम ने जांच की तो पता चला चार म्यूल अकाउंट के जरिए बाहरी देशों से इन खातों में बड़ी रकम का आदान प्रदान किया गया। साइबर थाना के दरोगा सुभाष चंद्र ने दो मुकदमे दर्ज कर लखनऊ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गृह मंत्रालय से 17 सितंबर 2025 को एक इनपुट भेजा गया। जिसके आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश पाठक के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने जिले के चार म्यूल खातों के जरिए दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में वियतनाम समेत अन्य की ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा था। वर्ष 2024 से इन खातों में लेनदेन किया जा रहा था।

यह खाते केनरा और और बैंक आफ महाराष्ट्र के हैं। अक्तूबर माह में आगरा पुलिस में सदर क्षेत्र के अनवार नगर निवासी आतिफ खान को गिरफ्तार किया तो नेटवर्क सामने आ गया। अतीफ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाकर कंबोडिया और वियतनाम भेजता था, वहां उन्हें साइबर ठगी का प्रशिक्षण दिया जाता था।

यह भी पढ़ें- UP Fog Accident : यूपी में कोहरे में तेज रफ्तार बनी काल, 3 जिलों में 6 वाहन भिड़ने से 3 की मौत, 7 घायल

इसके बाद गिरोह ठगी से अर्जित रकम को म्यूल खातों में भेजकर धन इकट्ठा करता था। साइबर टीम को प्रतिबिंब पोर्टल पर यह तीनों नंबर मुख्यालय से भेजे गए। तब पता चला कि यह दोनों नंबर जनपद में ही सक्रिय है। दिल्ली, बिहार और प्रदेश के कई जिलों में इनसे ठगी की गई। तीनों मोबाइल नंबरों के खिलाफ साइबर थाना के दरोगा सुभाष चंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521