search
 Forgot password?
 Register now
search

कोलकाता में बैठकर अमेरिका में लोगों से करते थे ठगी, अवैध कॉल सेंटर चलाने के आरोप में 8 गिरफ्तार

cy520520 2025-12-15 02:06:58 views 532
  

अवैध कॉल सेंटर को चलाने के आरोप में आठ गिरफ्तार (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने कस्बा और पर्णश्री इलाकों में तलाशी अभियान चलाकर अवैध काल सेंटर चलाने के आरोप में दो मामलों में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति कस्बा से और सात पर्णश्री से गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग कोलकाता में बैठकर अमेरिका में लोगों से ठगी करते थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक विशेष सूत्र से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात कस्बा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नस्करहाट बनर्जी रोड पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एम संजय नामक एक व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि 39 वर्षीय संजय अमेरिका में लोगों को फोन करके ठगी कर रहा था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल, एक राउटर और एक लैपटाप जब्त किया गया है। दूसरी ओर, पुलिस ने शनिवार देर रात पर्णश्री में एक पते पर छापा मारा। वहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि आरोपित अमेरिका में लोगों को फोन करके खुद को एंटीवायरस कंपनी का कर्मचारी बताते थे। वे फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनके कंप्यूटर या लैपटाप को दूर से नियंत्रित करते थे। इन सातों पर अमेरिका में लोगों से बड़ी मात्रा में डालर वसूलने का आरोप है। पुलिस ने आरोपितों से छह मोबाइल फोन और पांच फोन भी जब्त किए हैं।

युवा नेता, बिहार सरकार में मंत्री और 5 बार विधायक... कौन हैं BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737