search

चंडीगढ़ में 24 घंटे में 35.1 मिलीमीटर वर्षा, टूटा 21 साल का रिकॉर्ड, तापमान में भी भारी गिरावट

Chikheang 2025-10-7 04:36:39 views 1336
  बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुली। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर भी महसूस किया जा रहा है।





मोहित पांडेय, चंडीगढ़। ट्राईसिटी में सोमवार को मूसलाधार वर्षा हुई। चंडीगढ़ में 21 साल का रिकाॅर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 35.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 2004 में 24 घंटे में 129.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे रहा।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



सोमवार सुबह से ही बादलों छाए रहे। करीब साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर भी चंडीगढ़ में महसूस किया जा रहा है। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। वहीं वर्षा के दौरान कई सेक्टरों और काॅलोनियों में पानी भर गया। सेक्टर 22, 32, 45 और मनीमाजरा क्षेत्र में सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित हुआ। स्कूली बच्चों स्कूली छूट्टी परेशानी का सामना करना पड़ा।  


अगले दो दिन तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों बादल छाए रहेंगे और माध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई यह बारिश मौसम के बदलते रुख का संकेत है। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे सुबह-शाम की ठंड बढ़ेगी।  
5-6 अक्टूबर को हुई वर्षा के आंकड़े

वर्ष -- -- -24 घंटे में वर्षा (एमएम में)



2010 -- -- -- -- - 16.0  

2011 -- -- -- -- -0.0  

2012 -- -- -- -- -6.0  

2013 -- -- -- -- -24.0  

2014 -- -- -- -- 4.5  

2015 -- -- -- -- 11.8  



2016 -- -- -- - 0.02  

2017 -- -- -- -- 00.0  

2018 -- -- -- -- -18.6  

2019 -- -- -- -- 0.5  

2020 -- -- -- -- - 00.0  

2021 -- -- -- -- 29.7  



2022 -- -- -- -- 15.6  

2023 -- -- -- - 12.6  

2024 -- -- -- - 00.0
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244