search

Traffic Challan: गाजियाबाद में जब छात्राओं ने संभाली ट्रैफिक की कमान, 432 गाड़ियों के हुए चालान

Chikheang 2025-10-7 16:36:34 views 1271
  स्कूल की छात्राओं के साथ एसीपी यातायात जियाउद्दीन अहमद।सौ.पुलिस





जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को छात्रााओं की मदद से अभियान चलाया। इस दौरान यातायात की कमान छात्राओं को दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले 432 वाहनों के चालान किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वाहन चालकों को किया जागरूक

एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि सोमवार को इंदिरापुरम क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल भारती व जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की 11 वीं व 12 वीं कक्षा की छात्राओं को अभियान की कमान सौंपी गई।



उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना व सड़क सुरक्षा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। छात्राओं ने चौराहों व तिराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ यातायात का संचालन किया गया।

छात्राओं ने उपनिरीक्षकों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 432 वाहन चालकों के चालान कराए। इस मौके पर एसीपी यातायात प्रथम जियाउद्दीन अहमद समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244