Panchayat Chunav 2026 : प्रयागराज की मतदाता सूची में संशोधन, 21,000 से अधिक नए मतदाता आनलाइन जोड़े गए

Chikheang 2025-10-7 21:06:40 views 1026
  Panchayat Chunav 2026 : ई-बीएलओ एप से 1.91 लाख मतदाता बढ़े व 1.70 लाख घटे, मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी।





जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Panchayat Chunav 2026 पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में ई-बीएलओ एप के माध्यम से नाम जुड़ने व घटने की प्रक्रिया पूरी हो गई। निर्वाचन कार्यालय की ओर से सोमवार शाम इसकी सूची भी जारी कर दी गई। इसके मुताबिक जिले में एप के माध्यम से एक लाख 91 हजार 678 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई। वहीं एक लाख 70 हजार 576 मतदाता घट गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अब जिले में 4 लाख 23 हजार 952 मतदाता हो गए हैं

Panchayat Chunav 2026 इस तरह ई-बीएलओ एप के जरिए किए गए संशोधन से 21 हजार 102 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पहले जिले में 34 लाख दो हजार 850 मतदाता थे, जो बढ़कर अब 34 लाख 23 हजार 952 हो गए हैं।



यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट से विमानों के आने-जाने का बदलेगा समय, रायपुर की उड़ान बंद, शीतकालीन नया शेड्यूल देखें यहां
घर-घर जाकर बीएलओ ने मतदाता सूची दुरुस्त की

पिछले माह से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य दो माध्यम आनलाइन तथा आफलाइन कराया गया। ई-बीएलओ एप से आनलाइन कार्य हुआ जबकि बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूची को दुरुस्त किया।


वेबसाइट पर आनलाइन मतदाता सूची का रिकार्ड

आनलाइन मतदाता सूची का रिकार्ड तैयार कर सोमवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया, जबकि आफलाइन किए गए दुरुस्तीकरण का कार्य जल्द ही पूरा कर मतदाता सूची जारी की जाएगी। एप के माध्यम से दुरुस्त हुई मतदाता सूची के मुताबिक जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए तीन लाख 94 हजार 440 आवेदन आनलाइन आए, जिसमें बढ़ाने और घटाने दोनों के शामिल थे।



यह भी पढ़ें- प्रयागराज में गोतस्करों की संपत्ति होगी कुर्क, अपराध से प्रापर्टी बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा, फिर से जांच शुरू
सबसे अधिक आवेदन सोरांव से 80 हजार

Panchayat Chunav 2026 सबसे ज्यादा आवेदन सोरांव विकास खंड क्षेत्र में 80 हजार और कोरांव में 41 हजार मिले। सबसे ज्यादा कोरांव ब्लाक में 23 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं, वहीं सोरांव ब्लाक में सबसे ज्यादा 66 हजार वोटर घटे हैं। सबसे कम सहसों ब्लाक में 362 मतदाता बढ़ सके हैं और इसी ब्लाक में सबसे कम 217 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।


जल्द ही आफलाइन सूची का भी विवरण आएगा

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल ने बताया कि अभी ई-बीएलओ एप के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण जारी किया गया है। जल्द ही एसडीएम के माध्यम से आफलाइन दुरुस्त की गई सूची का विवरण भी आ जाएगा।
पंचायत चुनाव : जिले की स्थिति

ग्राम पंचायत- 1540

मतदान केंद्र- 1731

बूथों की संख्या- 5269

ग्राम पंचायत वार्ड- 19820



क्षेत्र पंचायत वार्ड- 2086

जिला पंचायत वार्ड- 84
ब्लाक -    बढ़े मतदाता - घटे मतदाता

मेजा         -           14837      -               9185

उरुवा       -           9911        -              6577

बहरिया     -           3063       -              1279

कोरांव      -           23772     -              12397

जसरा       -           8736       -              4372



बहादुरपुर  -           853         -               707

सैदाबाद    -           4051       -               2096

कौंधियारा  -           8332        -              5289

करछना     -          16572      -              9715

मऊआइमा -          10229      -             4618

धनूपुर        -          4657       -              3911

कौड़िहार    -          4372       -              2711



सोरांव        -          11642     -              66411

हंडिया       -           5831      -               3799

मांडा        -            1292      -               6200

प्रतापपुर    -             6723     -               3294

फूलपुर      -            3030     -               2172

शंकरगढ़    -           11511    -               6331

चाका         -            4430    -              3493



होलागढ़     -            7936    -               5925

सहसों          -           362     -                217

श्रृंगवेरपुर धाम -         6064   -               4048

भगवतपुर       -        12472  -                5829
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137719

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.