search
 Forgot password?
 Register now
search

Nitin Naveen BJP President : नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मिली Z श्रेणी की सुरक्षा; पटना में जश्न

LHC0088 4 hour(s) ago views 271
  

राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन



डिजिटल डेस्क, पटना।  Nitin Navin भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलते ही सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। नितिन नवीन के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही न सिर्फ संगठन में नेतृत्व परिवर्तन हुआ, बल्कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी नए स्तर पर पहुंच गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नितिन नवीन को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

CRPF कमांडो संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन की सुरक्षा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे। यह सुरक्षा व्यवस्था देशभर में उनके आवागमन के दौरान लागू रहेगी। Z कैटेगरी सुरक्षा मिलने के बाद उनका मूवमेंट प्रोटोकॉल भी सख्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से यह फैसला हाल के दिनों में लिया गया, जो उनके बढ़ते राजनीतिक कद को दर्शाता है।

भाजपा मुख्यालय में हुआ औपचारिक ऐलान

मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव का औपचारिक ऐलान किया गया। किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं होने के कारण नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और वे स्वयं को कार्यकर्ता मानते हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को पार्टी का कार्यकर्ता मानते हैं और नितिन नबीन को अपना “बॉस” बताते हैं। यह बयान संगठन के भीतर नए अध्यक्ष के प्रति सम्मान और भरोसे का संकेत माना जा रहा है।

धार्मिक स्थलों पर दर्शन के बाद संभाली कमान

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नवीन ने दिल्ली के प्रमुख धार्मिक स्थलों, भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर—में जाकर माथा टेका। इसे उनके कार्यभार संभालने से पहले आध्यात्मिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। 45 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।

पटना में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

नितिन नवीन के अध्यक्ष बनते ही बिहार की राजधानी पटना में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यालयों और प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाए, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

नितिन नवीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ के चलते उनसे भाजपा को नई दिशा और नई ऊर्जा देने की उम्मीद की जा रही है। Z श्रेणी की सुरक्षा और शीर्ष नेतृत्व का भरोसा यह संकेत देता है कि आने वाले समय में उनकी भूमिका राष्ट्रीय राजनीति में और मजबूत होने वाली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153126

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com