LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 933
प्रयागराज महिला वकील से छेड़छाड़ करने वाले सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महिला वकील से छेड़छाड़ करने का आरोपित सिपाही रविशंकर को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही निलंबन की रिपोर्ट भेजी गई है। बारा क्षेत्र की रहने वाली जिला न्यायालय की एक महिला वकील ने डायल 112 के सिपाही रवि पर सोमवार को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को कर्नलगंज पुलिस ने अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गलती से सिपाही को लग गई काल, करने लगा परेशान
बताया गया है कि एक महिला अधिवक्ता ने कुछ दिन पहले किसी को काल किया था। गलती से उनकी काल डायल-112 में तैनात एक सिपाही के पास पहुंच गई। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि नंबर पाने के बाद सिपाही बार-बार काल करने लगा। उससे मिलने के लिए दबाव भी बनाने लगाया। अश्लील बातचीत भी शुरू कर दी।
कचहरी में वकीलों ने सिपाही की पिटाई की
सोमवार दोपहर में उसने फिर मिलने की जिद की। तब महिला वकील ने उसे कचहरी बुला लिया। सिपाही वहां पहुंच गया और बातचीत करने लगे। इसी दौरान सिपाही ने अभद्रता शुरू कर दी। तब महिला वकील ने अपने अधिवक्ता साथियों को बुला लिया। सिपाही के व्यवहार से नाराज होकर वकीलों ने पिटाई कर दी। इस घटना से खलबली मच गई। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष कर्नलगंज थाने पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें- एक ही कुटुंब में मिश्र, मौर्य और सिंह... प्रयागराज में करीब पौने आठ लाख मतदाताओं के सरनेम में भी गड़बड़ी पकड़ी
यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ का दबाव होगा कम, अब सूबेदारगंज स्टेशन बनेगा नया \“पार्सल हब\“ |
|