LHC0088 • 2025-10-8 20:06:26 • views 1252
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, जींद। सफीदों शहर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि उसकी सुरेंद्र नामक एक युवक के साथ जान-पहचान हो गई। इसके बाद दोनों आपस में बात करने लग गए। सुरेंद्र ने उसे शादी करने का झांसा दिया।
एक अक्टूबर को आरोपित उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बारे में किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी।
आरोपित ने उसके साथ शादी से भी मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |
|