search
 Forgot password?
 Register now
search

MS Dhoni ने RCB की ऐतिहासिक IPL जीत पर चुप्पी तोड़ी, तेजी से वायरल हो रही थाला की यह वीडियो

Chikheang 3 hour(s) ago views 276
  

आरसीबी ने पहली बार जीता था खिताब।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्‍स को हराकर खिताब का सूखा खत्‍म किया था। अब आरसीबी की जीत पर पूर्व भारतीय कप्‍तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी का रिएक्‍शन आया है।

माही का यह रिएक्‍शन तेजी से वायरल हो रहा है। थाला ने आरसीबी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कोई और फ्रेंचाइजी आईपीएल जीत सकती है।
एक इवेंट में बोले एमएस धोनी

इंडिगो के एक फैन इंटरेक्शन इवेंट में धोनी से 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी की जीत के बारे में सवाल किया गया। पूर्व भारतीय कप्तान ने इस उपलब्धि को स्वीकार किया और इसकी तारीफ की। उन्होंने बेंगलुरु टीम के प्रदर्शन और फैंस की भी तारीफ की। धोनी ने कहा, “अगर मैं सीएसके का हिस्सा होता तो मैं किसी और टीम को आईपीएल जीतते हुए सोच भी नहीं सकता था। लेकिन यह जीत लंबे समय से प्रतीक्षित थी और उन्होंने बहुत अच्छा खेला। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और मैंने तब भी यही कहा था।“
धोनी ने दी जीत की बधाई

42 वर्षीय धोनी ने कहा,


“आपको बहुत-बहुत बधाई। आरसीबी के फैंस शानदार हैं। हर मैच में वे आते हैं और अपनी टीम का समर्थन करते हैं, चाहे हालात कितने भी खराब क्यों न हों।“


3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला गया था। इस मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्‍तानी वाली टीम ने पंजाब किंग्‍स को 6 रन से हराया था।

  

  


MS Dhoni candid response to a fan asking how he felt after RCB winning 2025 IPL . #MSDhoni pic.twitter.com/BkP71runjz — Yash MSdian ™️ 🦁 (@itzyash07) January 21, 2026


  

आईपीएल 2025 में आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा था। लीग स्‍टेज में फ्रेंचाइजी ने 14 में से 9 मुकाबले जीते थे और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी। इसके बार पहले क्‍वालिफायर मैच में आरसीबी ने पंजाब को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच में विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- Rinku Singh ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर दुनिया को चौंकाया, पूर्व दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट को घेरा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI: मैदान पर Dhoni जैसा \“दर्द\“ झेल रहे हैं Virat Kohli, पहले वनडे के बाद खुलकर की बात
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155968

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com