‘भारत में दुनिया की कुछ सबसे सस्ती दवाएं मिलती हैं. मेरी आंटी को एक तरह का ब्लड कैंसर है. वो इसके इलाज के लिए रेवलिमिड नाम की दवा लेती हैं. अमेरिका में इसकी एक गोली की कीमत 900 डॉलर है, जो की भारत के 85 हजार रुपये के बराबर है. मैंने चेक किया है. भारत में इसकी कीमत 35 रुपये से 300 रुपये के बीच है. यानी एक गोली के लिए करीब 30 सेंट से 3 डॉलर.’
वीडियो में लिज ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अपने लोगों को सस्ती हेल्थ केयर देता है. जबकि, अमेरिका ऐसा नहीं करता है. उन्होंने आगे वीडियो में कहा,
‘अमेरिका में हमें लूटा जा रहा है, जबकि भारत अपने लोगों को सस्ती हेल्थ केयर देता है.’

ये तो बात रही लिज के वीडियो और उनके दावों की. लेकिन उनके दावों में सच्चाई कितनी है, ये जानने के लिए हमने Revlimid (lenalidomide) की कीमत की पड़ताल की. गूगल पर दवा की कीमत सर्च की तो पता चला कि सच में ये दवा अमेरिका की तुलना में भारत में काफी ज्यादा सस्ती मिलती है. जमीन और आसमान का अंतर है. लेकिन केवल जेनेरिक दवा के मामले में. ब्रांडेड और दवाई के डोज के हिसाब से कीमत बढ़ जाती है.
जेनेरिक वर्जन में Revlimid (lenalidomide) की एक गोली 35 से लेकर 100 रुपये तक में मिल जाती है. यह कीमत दवा बनाने वाली कंपनी पर भी निर्भर करती है. यानी प्राइस ज्यादा भी हो सकता है.
वीडियो: बीजेपी नेता के रोड शो की वजह से छूटा TET पेपर
|