search
 Forgot password?
 Register now
search

Agra Weather: क्यों चल रही हैं तेज बर्फीली हवाएं? कब होगी बारिश! सामने आया मौसम विभाग का अपडेट

Chikheang 3 hour(s) ago views 760
  

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में कैद युवतियां।



जागरण संवाददता, आगरा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव आया है। शहरवासी शनिवार को दिनभर तेज हवा चलने से परेशान रहे। हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। 27 जनवरी से वर्षा के आसार हैं। रविवार की सुबह भी तेज हवाओं ने परेशान किया। सुबह की सैर पर निकले लोग बर्फीली हवाओं के कारण गर्म कपड़ों में कैद रहे। रविवार के कारण स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद थे तो छोटे बच्चों को राहत मिली।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में आया है बदलाव

शहर में शनिवार सुबह से ही तेज हवा चलती रही। सुबह करीब 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ठंडी हवा की वजह से हल्की ठंड का अहसास हुआ। दिनभर हवा चलती रही। हवा से बचाव को शहरवासी स्वयं को गरम कपड़ों से पूरी तरह ढकने के बाद ही बाहर निकले। शाम ढलने के बाद ठंड और बढ़ गई।
तापमान में दिखा अंतर

अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ये है पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पश्चिमी उष्ण कटिबंधीय हवाओं के चलने से 27 जनवरी को वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तरी भागों में बारिश के आसार; ठंड पर IMD का नया अपडेट

यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का मिजाज बदला, आगरा-लखनऊ में तेज हवाओं से ठंड बढ़ी, 27 जनवरी से बारिश का अलर्ट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157318

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com