search

FY26 Q4 रिजल्ट के बाद IREDA शेयर पर बाजार की नजर, 1873 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा

deltin55 1 hour(s) ago views 65






भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी विकास एजेंसी (IREDA) ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने इतिहास का सबसे अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है। जिसके बाद कंपनी के शेयर पर बाजार की नजर रहने की संभावना है। यह उपलब्धि कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में IREDA ने न केवल अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है बल्कि भारत के स्वच्छ और हरित ऊर्जा क्षेत्र को आगे बढ़ाने में भी अपनी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया है। शुक्रवार 29 मई के कारोबारी सत्र में इरेडा के शेयर में जोरदार उछल देखने को मिला। कंपनी का स्टॉक 2.34% की बढ़त के साथ 133.25 ब रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 37,686 करोड़ रुपये है। आइए इसके तिमाही परिणाम पर नजर डालते हैं।  मार्च 2026 तिमाही में इरेडा की कुल आय 2,180.90 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1,914.73 करोड़ रुपये से करीब 13.9% अधिक है। शुद्ध लाभ 492.75 करोड़ रुपये दर्ज किया जो पिछले साल की समान तिमाही के 501.79 करोड़ रुपये से 1.9% कम है । कंपनी की कुल व्यापक आय 577.74 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की 487.19 करोड़ रुपये की तुलना से 18.5%अधिक है।वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इरेडा की कुल लोन बुक 93,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 22% की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी द्वारा देशभर में बड़े पैमाने पर सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के कारण यह वृद्धि संभव हो सकी। बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और स्वच्छ ऊर्जा की ओर देश के तेजी से बढ़ते कदमों का लाभ भी IREDA को मिला है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में IREDA ने शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल आय 8,337.48 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 के 6,754.78 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 23.4% अधिक है। वहीं शुद्ध मुनाफा 1,873.34 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के 1,698.60 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 10.3% बढ़ा है। शुद्ध लाभ भी 2,103.80 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,336.92 करोड़ रुपये हो गया। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि कंपनी ने पूरे वर्ष के दौरान मजबूत कारोबारी विस्तार और बेहतर आय वृद्धि दर्ज की है।कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप कुमार दास ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 93,000 करोड़ रुपये की लोन बुक का आंकड़ा पार करना और साथ ही रिकॉर्ड लाभ अर्जित करना संस्था की मजबूती, विश्वसनीयता और भारत के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की अपार संभावनाओं पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।  इस सप्ताह कंपनी का स्टॉक 4% से अधिक की बढ़त में रहा। एक महीने में कंपनी के शेयर पर हल्का दबाव देखने को मिला। हालांकि तीन महीने में स्टॉक में 15% का उछल देखने कोडिस्क्लेमर : यह खबर केवल जानकारी के लिए है। इसे किसी भी स्टॉक में खरीदारी या बिकवाली की सलाह ना समझें। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: Four persons forced into Bangladesh in 2025 brought back to India Next threads: No more

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
150434