search

भारत के पास स्वाभिमान है... रूसी विदेश मंत्री भारतीय विदेश नीति के हुए फैन, अमेरिका के खिलाफ खुलकर दिया समर्थन

deltin55 2 hour(s) ago views 55














न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट का खुला समर्थन करने के बाद रूस ने एक बार फिर नई दिल्ली की तारीफ की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत को एक स्वाभिमानी देश बताया और कहा कि भारत के राष्ट्रीय हितों का पूरा सम्मान करते हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे लावरोव ने पत्रकारों से बाचतीत के दौरान यह बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयंशकर इस साल रूस के दौरे पर जाने वाले हैं, जबकि लावरोव भारत की यात्रा करेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दिसम्बर में भारत के दौरे पर आने की योजना है, जिस पर काम चल रहा है।रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिकी दबाव की पृष्ठभूमि में नई दिल्ली और मॉस्को के संबंधों पर लावरोव ने कहा, हमारे बीच नियमित आदान-प्रदान होता है। मैं अपने भारतीय सहयोगियों से यह नहीं पूछ रहा कि हमारे व्यापारिक संबंधों, हमारे तेल का क्या होगा। वे ये फैसले लेने में पूरी तरह सक्षम हैं। लावरोव ने आगे भारतीय विदेश मंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि 〥 उनसे ऐसा ही सवाल पूछा गया था, तो मेरे मित्र (जयशंकर) ने कहा था कि अगर अमेरिका हमें अपना तेल बेचना चाहता है, तो हम इसके लिए शर्तों पर चर्चा करने को तैयार हैं। लेकिन हम दूसरे देशों, अमेरिका से नहीं बल्कि रूस, से क्या खरीदते हैं, यह हमारा अपना मामला है। इसका भारत-अमेरिका एजेंडे से कोई लेना देना नहीं है।✩ावरोव ने आगे कहा, टमेरा मानना है कि यह एक बहुत सराहनीय जवाब है, जो दिखाता है कि भारत के पास तुर्की की तरह स्वाभिमान है।✩ावरोव ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के लिए स्थायी सीट की वकालत की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने का कि विश्व का वर्तमान संतुलन 80 साल पहले की स्थिति से बिल्कुल अलग है। वैश्विक बहुमत अपने अधिकारों का ज़ोरदार ढंग से दावा कर रहा है। सुरक्षा परिषद में सुधारों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि रूस एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के प्रतिनिधित्व के विस्तार के माध्यम से इसके लोकतंत्रीकरण का आह्वान करता है। हम परिषद में ब्राजील और भारत की स्थायी सीटों का समर्थन करते हैं।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: TIME100 2026 Highlights India’s Global Influence Next threads: No more

Explore interesting content

No related threads available.

deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1510K

Credits

administrator

Credits
150563